{"_id":"5c992eedbdec2214195abd2d","slug":"bjp-legislator-ramsaran-verma-slapped-to-farmer-in-pilibhit","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक ने किसान को जड़े थप्पड़, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक ने किसान को जड़े थप्पड़, हंगामा
Tue, 26 Mar 2019 01:11 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 26 Mar 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
बीजेपी विधायक रामसरन वर्मा
- फोटो : youtube
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर के भाजपा विधायक रामसरन वर्मा और उनके गनर ने चीनी मिल के बाहर लगे जाम के दौरान एक गन्ना किसान को कई थप्पड़ जड़ दिए। इससे भड़के किसानों ने विधायक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया। माहौल बिगड़ता देख विधायक ने अपनी गलती मानते हुए खेद व्यक्त किया। इसके बाद किसान शांत हुए।
विज्ञापन
किसान सहकारी चीनी मिल के जीएम सहदेव सिंह ने बताया कि पिछले तीन दिनों से बार-बार तकनीकी खराबी आने के कारण मिल पूरी क्षमता से पेराई नहीं कर पा रही है। इससे केन यार्ड और मिल गेट पर गन्ना लदे वाहनों की लंबी लाइन लगने से जाम लग गया। किसानों ने चीनी मिल प्रशासन पर धीमी गति से गन्ने की तौल कराने का आरोप लगाते हुए सोमवार सुबह लगभग नौ बजे हंगामा शुरू कर दिया। उत्तेजित किसानों ने मिल यार्ड में जीएम सहदेव सिंह और सीसीओ नीरज शुक्ला का घेराव कर लिया।
विज्ञापन
मिल अधिकारियों के समझाने पर भी किसान शांत नहीं हुए और तौल ठप करा दी। इसी बीच भाजपा विधायक रामसरन वर्मा वहां पहुंच गए। उन्होंने मिल अधिकारियों और किसानों से वार्ता की। इसी बीच विधायक की नजर केन यार्ड में ट्रैक्टर ट्राली लेकर आए गांव जसकरनापुर के युवा किसान दाताराम मौर्य पर पड़ी तो वह बिफर गए। उसे नाबालिग बताते हुए बुरा-भला कहने लगे। आरोप है कि इसी बीच विधायक के इशारे पर उनके गनर मोहनवीर सिंह ने दाताराम को थप्पड़ जड़ दिया। दाताराम ने विरोध किया तो विधायक ने खुद भी दाताराम के दो-तीन थप्पड़ जड़ दिए। साथी को पिटते देख बाकी किसान उत्तेजित हो उठे गए। विधायक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वहीं उनका पुतला फूंका।
विज्ञापन
माहौल बिगड़ता देख विधायक ने अपनी गलती मान ली और घटना पर खेद जताकर किसी तरह किसानों को शांत किया। विधायक के कहने पर मिल प्रशासन ने गन्ने की तौल शुरू करा दी।