{"_id":"67e70ede9efdbf20300c606f","slug":"bjp-leader-accused-of-beating-sanitation-worker-and-using-casteist-slur-bareilly-news-c-4-lko1064-608232-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: भाजपा नेता पर सफाई कर्मचारी को पीटने व जातिसूचक गाली देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: भाजपा नेता पर सफाई कर्मचारी को पीटने व जातिसूचक गाली देने का आरोप
विज्ञापन
बरेली। सफाई कर्मचारी ने भाजपा नेता सुशील शर्मा उर्फ गब्बर पर मारपीट, जातिसूचक गाली और तमंचा तानने का आरोप लगाया है। साथ ही साथी कर्मचारियों के साथ प्रेमनगर थाने के बाहर हंगामा भी किया। इस मामले में दोनों पक्ष से तहरीर दी गई। देर तक समझाैते का भी प्रयास होता रहा और दोनों पक्ष थाने में माैजूद रहे।
सफाई कर्मचारी जितेंद्र वार्ड बानखाना में तैनात है। उनका आरोप है कि सुबह 6:45 बजे भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुशील शर्मा ने स्कूटर से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद गाली-गलाैज किया। विरोध करने पर मारपीट कर जातिसूचक शब्द कहे। इसके बाद आरोपी अपने घर से तमंचा निकाल लाया। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें किसी तरह बचाया। घटना के बाद जोनल सेनेट्री इंस्पेक्टर महेंद्र प्रताप सिंह राठौर और सफाई खाद्य निरीक्षक मेघसिंह राजपूत के साथ तमाम कई कर्मचारी थाने पहुंचे और हंगामा किया। आरोप है कि भाजपा नेता होने की वजह से पुलिस ने कार्रवाई में दिलचस्पी नहीं दिखाई। इसलिए सफाई कर्मियों ने इसकी शिकायत नगर आयुक्त ने की। नगर आयुक्त ने एसएसपी से बात की तो प्रेमनगर पुलिस ने तहरीर ली। एसएसपी ने मामले में प्रेमनगर पुलिस को निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
शाम को उठा कूड़ा
शाम को पुलिस ने सफाई कर्मचारी की तहरीर ली। उसके बाद कूड़ा उठाया गया। सफाई नायक संजय ने कहा कि अगर रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो शहर में सफाई नहीं होगी। वहीं कर्मचारी आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
भाजपा नेता बोले, नौकरी करें... गुंडागर्दी नहीं
भाजपा नेता सुशील शर्मा ने कहा कि सफाई कर्मचारी मोहल्ले में क्षेत्रीय लोगों से गाली गलौज कर गुंडागर्दी करते हैं। वह नगर निगम की नौकरी करें। प्रशासन को पूरी बात पता है। बानखाना में जिन लोगों से कर्मचारी ने अभद्रता की है उनकी ओर से भी प्रेमनगर थाने तहरीर दी गई है। संवाद
--
- कर्मचारी ने मारपीट और तमंचा तानने की जानकारी दी है। आरोपियों पर कार्रवाई होगी। इसके लिए एसएसपी से बात हुई है। प्रेमनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त