Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP launched special campaign to enroll new voters in Bareilly

बरेली: भाजपा ने नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए चलाया विशेष अभियान, 105 युवाओं के फॉर्म भरवाए

Sun, 22 Nov 2026 04:01 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 22 Nov 2026 04:01 PM IST
सार

बरेली में रविवार को सेंट फ्रांसिस बूथ पर भाजपा की ओर से मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के बीच 105 नए मतदाताओं के पंजीकरण फॉर्म भरवाए गए। इस मौके पर वन मंत्री अरुण कुमार सक्सेना और जिले के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
BJP launched special campaign to enroll new voters in Bareilly
वन मंत्री अरुण कुमार और प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर के नेतृत्व में भरवाए गए फॉर्म । - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान (एसएसआर) के बीच भाजपा ने नए और युवा मतदाताओं को जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया। रविवार को सेंट फ्रांसिस बूथ पर वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना के नेतृत्व में 105 नए मतदाताओं के पंजीकरण फॉर्म भरवाकर जमा कराए गए। इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर भी मौजूद रहे। उन्होंने दावा किया कि अभियान के दौरान प्रत्येक बूथ पर पांच से दस नए मतदाताओं के फॉर्म जमा हुए हैं।

विज्ञापन


प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने मतदाता सूची में भाजपा के पक्ष में वोट बनाने और विपक्षी मतदाताओं के नाम नहीं जुड़ने के आरोपों पर कहा कि आरोप प्रमाण के साथ लगाए जाने चाहिए। पहले मतदाता सूची में अपना नाम जांचना चाहिए। किसी का नाम गायब है या काटा गया है तो उसे शिकायत करने का अधिकार है। शिकायत के बाद भी नाम नहीं जुड़ता है तो संबंधित व्यक्ति आवाज उठाए, बिना तथ्यों की जांच किए आरोप लगाना उचित नहीं है।

विज्ञापन
Trending Videos

युवाओं से किया संवाद 
राठौर ने बताया कि सेंट फ्रांसिस केंद्र पर 12 बूथ हैं। यहां प्रत्येक बूथ पर पांच से दस फॉर्म जमा होने की जानकारी मिली है। उन्होंने राममिलन नाम के एक व्यक्ति का उदाहरण देते हुए बताया कि उसका पहले मतदाता सूची में नाम था, लेकिन अब नहीं है। परिवार में माता-पिता का निधन हो चुका है और उसकी शादी भी नहीं हुई है। ऐसे में उसका नाम कटने की जानकारी सामने आने पर उसका फॉर्म भरवाया गया। उन्होंने नए मतदाता बने युवाओं से भी संवाद किया।

मंत्री ने कहा कि मतदाता सूची में ऐसे लोगों के नाम भी सामने लाने चाहिए जो सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं, राशन कार्ड के जरिए हर महीने राशन उठा रहे हैं, लेकिन मतदाता सूची में उनका नाम नहीं है। अभियान का उद्देश्य पात्र युवाओं और छूटे हुए लोगों को मतदाता सूची से जोड़कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। इस दौरान डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने अभियान का नेतृत्व किया। प्रभारी मंत्री की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने नए मतदाताओं के फॉर्म भरवाए और जमा कराए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed