फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP is anti-Constitution; the PDA community will be protected under the SP government: Dayaram

संविधान विरोधी है भाजपा, सपा सरकार में होगी पीडीए समाज की रक्षा : दयाराम

Thu, 01 Oct 2026 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
BJP is anti-Constitution; the PDA community will be protected under the SP government: Dayaram
बरेली। संविधान ने प्रत्येक नागरिक को बराबरी का अधिकार दिया है, लेकिन भाजपा की नीतियां संविधान की मूल भावना के विपरीत हैं। पीडीए समाज के लोगों को अपने अधिकारों और हिस्सेदारी के लिए एकजुट होकर सपा को सत्ता दिलानी होगी। तभी उन्हें उचित इंसाफ मिल सकेगा।
विज्ञापन

बुधवार को आईएमए हॉल में आयोजित पीडीए महापंचायत एवं जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री दयाराम प्रजापति ने ये बातें कहीं। कहा कि पीडीए की एकजुटता ही राजनीतिक दिशा तय करेगी। अपने हकों की रक्षा के लिए अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना होगा। पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज में बड़ी ताकत है। पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने महिलाओं और वंचित वर्गों की राजनीतिक भागीदारी पर भी जोर दिया। महापंचायत सपा कैंट विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष हरिओम प्रजापति, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, महासचिव दीपक शर्मा, संजीव सक्सेना, डॉ. राकेश प्रजापति, सुरेंद्र सोनकर अन्य ने मुख्य अतिथि को 51 किलो की पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। समाजवादी गायक मनोज चौधरी ने गीत सुनाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed