{"_id":"6abd66bab332f20f770d1d5d","slug":"bjp-is-anti-constitution-the-pda-community-will-be-protected-under-the-sp-government-dayaram-bareilly-news-c-4-bly1015-978457-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविधान विरोधी है भाजपा, सपा सरकार \n\nमें होगी पीडीए समाज की रक्षा : दयाराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविधान विरोधी है भाजपा, सपा सरकार में होगी पीडीए समाज की रक्षा : दयाराम
विज्ञापन
बरेली। संविधान ने प्रत्येक नागरिक को बराबरी का अधिकार दिया है, लेकिन भाजपा की नीतियां संविधान की मूल भावना के विपरीत हैं। पीडीए समाज के लोगों को अपने अधिकारों और हिस्सेदारी के लिए एकजुट होकर सपा को सत्ता दिलानी होगी। तभी उन्हें उचित इंसाफ मिल सकेगा।
बुधवार को आईएमए हॉल में आयोजित पीडीए महापंचायत एवं जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री दयाराम प्रजापति ने ये बातें कहीं। कहा कि पीडीए की एकजुटता ही राजनीतिक दिशा तय करेगी। अपने हकों की रक्षा के लिए अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना होगा। पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज में बड़ी ताकत है। पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने महिलाओं और वंचित वर्गों की राजनीतिक भागीदारी पर भी जोर दिया। महापंचायत सपा कैंट विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष हरिओम प्रजापति, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, महासचिव दीपक शर्मा, संजीव सक्सेना, डॉ. राकेश प्रजापति, सुरेंद्र सोनकर अन्य ने मुख्य अतिथि को 51 किलो की पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। समाजवादी गायक मनोज चौधरी ने गीत सुनाए।