फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP government is looking for ways to divert attention from inflation and unemployment.

Bareilly News: महंगाई, बेरोजगारी से ध्यान भटकाने के लिए तरीके ढूंढ़ रही भाजपा सरकार

Fri, 03 Jan 2025 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
BJP government is looking for ways to divert attention from inflation and unemployment.
बरेली। महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर बृहस्पतिवार को सपा महिला सभा ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा की जिलाध्यक्ष स्मिता यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकारें बढ़ती महंगाई और बेरोजगार नौजवानों के मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए नए-नए तरीके ढूंढ़ रही हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शन के बीच महिला सभा ने एक ज्ञापन भी मुख्यमंत्री के नाम अधिकारियों को सौंपा। प्रदर्शन के लिए कलक्ट्रेट परिसर में जुटी महिला सभा की पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर मुद्दे पर ध्यान खींचा। जिलाध्यक्ष स्मिता यादव ने कहा कि महंगाई की वजह से आम जनता को जीवन यापन मुश्किल हो गया है। वहीं पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन ने कैलाश गौतम की कुछ लाइनों में अपनी बात कही। घर फूटे गलियारे निकले आंगन गायब हो गया, शासन और प्रशासन में अनुशासन गायब हो गया। त्योहारों का गला दबाया बदसूरत महंगाई ने, आंख मिचौली हंसी ठिठोली छीना है तन्हाई ने। प्रदर्शन में जिला महासचिव दीक्षा सक्सेना, मैना, ऊषा यादव, स्वाति शर्मा, निष्ठा पटेल आदि मौजूद रहे। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed