फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP finalizes the list for the post of president of sugarcane committee elections

Bareilly News: भाजपा ने गन्ना समिति चुनाव के अध्यक्ष पद की सूची फाइनल की

Mon, 16 Sep 2024 07:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 07:32 AM IST
विज्ञापन
BJP finalizes the list for the post of president of sugarcane committee elections
बहेड़ी। सहकारी गन्ना समिति चुनाव को लेकर डायरेक्टर के परिसीमन का कार्य प्रशासन ने पूर्ण कर लिया है। इस बार कई लोग चुनाव से वंचित हो जाएंगे। भाजपा के डायरेक्टर के लिए इस बार चुनाव में बड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

गन्ना समिति चुनाव का बिगुल बजते ही ग्रामीण क्षेत्रों में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। डेलीगेट्स मेंबर्स से लेकर डायरेक्टर और फिर अध्यक्ष की सीटों को लेकर समीकरण बैठाने शुरू हो गए हैं। भाजपा ने इस बार बहेड़ी के गांव नौली निवासी राजेंद्र कुमार का नाम अध्यक्ष पद के लिए फाइनल किया है। संगठन ने शीर्ष नेतृत्व को सहकारी गन्ना विकास समिति बहेड़ी से राजेंद्र कुमार, नवाबगंज से निर्भय कुमार, मीरगंज से रवेमेंद्र मौर्य, भोजीपुरा से महिपाल गंगवार, फरीदपुर से ब्रज किशोर शर्मा, सेमीखेड़ा से सतपाल गंगवार, बरेली से अर्जुन सिंह के नाम की सूची फाइनल कर भेजी है। इन सभी लोगों को चुनाव को लेकर तैयारी करने की भी हरी झंडी मिल चुकी है। वहीं, बहेड़ी के अध्यक्ष पद की सीट को लेकर अंदरखाने लामबंदी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

सूची को बदलवाने की मांग की
पीलीभीत बहेड़ी के सांसद जितिन प्रसाद से दिल्ली जाकर पार्टी के कुछ लोग और गन्ना समिति के डायरेक्टर का एक शिष्टमंडल मिला। गन्ना समिति चुनाव की इस सूची को बदलवाने की मांग की गई है। संगठन के द्वारा तय किए गए नाम पर तरह-तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर डायरेक्टर ने गन्ना विभाग द्वारा किए गए परिसीमन पर भी आपत्ति लगाई है। बताया है कि कई डायरेक्टर के गांव दूसरे क्षेत्र में जोड़ दिए गए हैं जिससे उन सभी डायरेक्टर के समीकरण बिगड़ जाएंगे।परिसीमन दोबारा कराए जाने की मांग को लेकर एक आपत्ति पूर्व में जिला गन्ना अधिकारी के यहां भी लगाई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed