{"_id":"59b995e44f1c1b1e688b465d","slug":"bjp-fighting-against-the-police-all-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरे दिन पुलिस से लड़ते-भिड़ते रहे भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरे दिन पुलिस से लड़ते-भिड़ते रहे भाजपाई
बरेली।
Updated Thu, 14 Sep 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना कैंट में मंगलवार की शाम हंगामा करने के बाद बुधवार का दिन भी भाजपाइयों और पुलिस के बीच भिड़ंत में गुजरा। पार्टी के एक पदाधिकारी की रिपोर्ट न दर्ज किए जाने से नाराज 50-60 भाजपाई इकट्ठे होकर थाना सुभाषनगर पहुंच गए और इंस्पेक्टर को घेर लिया। काफी देर तकरार हुई। आखिरकार पुलिस ने जब रिपोर्ट दर्ज की तभी भाजपाई थाने से लौटे।
भाजपा के मढ़ीनाथ मंडल महामंत्री जेपीएस पाल के मुताबिक दो दिन पहले सांप के काटने से उनके भांजे की मौत हो गई थी। वे लोग शोक संवेदना जताने बहन के घर पहुंचे थे। इस बीच नशे की हालत में वहां पहुंचा गंगानगर कॉलोनी का रजनीश लोगों से अभद्रता करने लगा। समझाने पर भी वह नहीं माना तो उन्होंने डॉयल 100 को सूचना दी। पुलिस आरोपी को थाने ले गई लेकिन मामले को रफा दफा कर दिया। दो दिन से वह उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने के चक्कर लगा रहे थे लेकिन पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी।
बुधवार को पार्टी के महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया, उपाध्यक्ष देवेंद्र जोशी, महामंत्री यतिन भाटिया, अंकुश अग्रवाल आदि कई लोग जेपीएस पाल के साथ सुभाषनगर थाने पहुंचे और इंस्पेक्टर आरएन चौधरी को घेर लिया। काफी देर तकरार इंस्पेक्टर ने रिपोर्ट दर्ज कराई जिसके बाद भाजपाई लौट गए।
विज्ञापन
ड्राइवर को पकड़ने पर भड़कीं भाजपा नेता, पुलिस पर लगाए वसूली के आरोप
बरेली। अयूब खां चौराहा पर चेकिंग के दौरान सीट बेल्ट न लगाने पर ट्रैफिक पुलिस ने भाजपा महिला नेता तेजेश्वरी सिंह के ड्राइवर का चालान काटने की कोशिश की तो हंगामा कर दिया। पुलिस चौकी से वह सीधे एसएसपी आवास जा पहुंची। एसएसपी से उन्होंने सीओ प्रथम कुलदीप कुमार और अयूब खां चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह सिद्धू के खिलाफ शिकायत की। एसएसपी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया, तभी वह लौटीं।
अयूब खां चौराहा पर सीओ कुलदीप कुमार की मौजूदगी में सीट बेल्ट की जांच का अभियान चल रहा था। इसी दौरान भाजपा नेता तेजेश्वरी सिंह की कार को कांस्टेबल ने रोक लिया। बिना सीट बेल्ट लगाए कार चला रहे ड्राइवर को चौकी पर लाकर उससे लाइसेंस ले लिया गया। इसके बाद चालान काटने की प्रक्रिया शुरू हुई तो भाजपा नेता भड़क गईं। उन्होंने पुलिस पर अवैध वसूली के आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस वालों से उनकी तीखी नोकझाेंक हुई। तेजश्वरी सिंह ने बताया कि उनके बेटे दर्पण की तबीयत खराब थी, उसकी दवा लेने के बाद वह हनुमान मंदिर जा रही थी। ड्राइवर सीट बेल्ट लगाए था, बावजूद इसके पुलिस वालों ने बदसलूकी की।
जिला अस्पताल में डॉक्टर से भिड़े भाजपाई
जिला अस्पताल की ओपीडी में 1.30 बजे भाजपा महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया, यतिन भाटिया समेत कुछ पदाधिकारी भी मरीज को देखने पहुंचे। मरीजों की शिकायत पर भाजपा के लोग फिजीशियन डा. अजय मोहन अग्रवाल के कक्ष में गए। वहां उनको न पाकर इमरजेंसी गए। यहां उमेश कठेरिया और यतिन भाटिया की डॉक्टर अजय मोहन अग्रवाल से ओपीडी छोड़ने पर तीखी बहस हो गई। बच्चा वार्ड में उनकी कर्मचारी प्रदीप गर्ग से भी बहस हुई। दोनों के खराब बर्ताव की शिकायत महानगर अध्यक्ष ने सीएमएस डॉ. केएस अग्रवाल से की।