फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP faces competition in Bareilly for the second time in 20 years

Bareilly News: 20 साल में दूसरी बार बरेली में भाजपा को टक्कर, कम रहा जीत का अंतर

Thu, 06 Jun 2024 05:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
BJP faces competition in Bareilly for the second time in 20 years
बरेली। पार्टी पुरानी, समीकरण भी पुराने, सिर्फ चेहरा नया था। इसके बाद भी भाजपा बरेली संसदीय सीट पर धमाकेदार जीत दर्ज नहीं कर सकी। बेहद कांटे की टक्कर रही। हार-जीत का अंतर भी करीबी रहा। इससे पहले वर्ष 2009 में 9,338 वोटों से भाजपा प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार 35 साल तक बरेली लोकसभा सीट पर भाजपा का दबदबा रहा। वर्ष 2000 से 2024 तक पांच लोकसभा चुनाव हुए। वर्ष 2004 के चुनाव में 59,644 मतों से भाजपा ने जीत दर्ज की थी। वर्ष 2009 में यहां कांग्रेस प्रत्याशी रहे प्रवीण सिंह ऐरन ने भाजपा के संतोष गंगवार को 9,338 मतों से हराया था। वर्ष 2014 में भाजपा के संतोष ने 2,40,685 मतों से जीत दर्ज की थी। वर्ष 2019 में भी भाजपा ने 1,67,282 मतों से जीत दर्ज की थी। इस बार यह अंतर 32,440 मतों पर सिमटकर रह गया।
विज्ञापन


इस बार भी भाजपा ने झटके 50 फीसदी वोट
वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में 10,68,342 मत पड़े थे। विजेता संतोष गंगवार को 5,65,270 मत मिले थे, जो वैध मतों का 53 फीसदी था। वर्ष 2014 में 10,11,154 मत पड़े थे। इसमें भी भाजपा के खाते में 5,18,258 मत आए थे, जो वैध मतों का 51 फीसदी था। अबकी बार 11,16,749 मत पड़े थे। भाजपा के छत्रपाल गंगवार को 5,67,127 मत मिले, जो वैध मतों का 50.66 फीसदी रहा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed