फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP Candidate Umesh Gautam from mayor seat in Bareilly

UP Nikay Chunav 2023: भाजपा से उमेश गौतम को फिर मिला मौका, बरेली मेयर पद के लिए प्रत्याशी घोषित

Mon, 24 Apr 2023 12:06 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 24 Apr 2023 12:06 AM IST
सार

भाजपा ने रविवार शाम को बरेली नगर निगम के मेयर पद पर प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी। भाजपा ने एक बार निवर्तमान मेयर उमेश गौतम पर भरोसा जताया है। 

विज्ञापन
BJP Candidate Umesh Gautam from mayor seat in Bareilly
भाजपा के मेयर प्रत्याशी उमेश गौतम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में भाजपा से निवर्तमान मेयर उमेश गौतम एक बार फिर प्रत्याशी होंगे। रविवार को जारी की गई सूची में भाजपा ने उन्हें प्रत्याशी घोषित कर दिया। मेयर पद पर चुनाव लड़ने के लिए पार्टी के 35 नेताओं ने आवेदन किया था, मगर भाजपा ने फिर एक बार निवर्तमान मेयर पर ही भरोसा जताया।

विज्ञापन


मेयर पद के लिए भाजपा के पास सर्वाधिक आवेदन आए थे। महानगर अध्यक्ष व पूर्व विधायक भी होड़ में शामिल थे। पार्टी के सांसद, विधायकों की बैठक में तीन नाम तय कर पैनल में भेजे गए थे। इसमें उमेश गौतम का नाम पहले नंबर पर ही था। पार्टी ने भी उन्हीं पर भरोसा जताते हुए एक बार फिर मौका दिया है। 
विज्ञापन


UP Nikay Chunav: भाजपा ने खोले पत्ते, पुराने चेहरों पर लगाया दांव; चेयरमैन पद के प्रत्याशियों की सूची जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


उमेश गौतम ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उस पर खरे उतरेंगे। शहर के हर वार्ड में विकास कार्य कराए गए हैं और उन्हीं कार्यों को आधार बनाकर वह जनता के बीच जाएंगे। रविवार देर रात राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, सांसद संतोष गंगवार व जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने उन्हें सिंबल सौंपा।

पार्षदों प्रत्याशियों की सूची भी जारी 
भाजपा ने नगर निगम के पार्षदों की टिकट सूची भी जारी कर दी है। अधिकतर पुराने प्रत्याशियों को ही फिर से मैदान में उतारा गया है। भाजपा के कुछ ऐसे निवर्तमान प्रत्याशी भी है, जिनकी सीट इस बार महिला के लिए आरक्षित हो गई थी। ऐसे में भाजपा ने उनकी पत्नी को टिकट दिया है। 

निकाय चुनाव: भाजपा ने घोषित किए पार्षद प्रत्याशी, बरेली में नौ सीटों पर खेला मुस्लिम कार्ड; यहां देखें सूची

मुस्लिम आबादी वाली सीटों पर भी भाजपा ने जीत की रणनीति बनाई है। पिछली बार ऐसी सात सीटों पर टिकट ही नहीं दिया था, जहां मुस्लिम मतदाताओं की संख्या अधिक थी। इस बार भाजपा ने नौ मुस्लिम प्रत्याशी भी मैदान में उतारे हैं। यानि सभी 80 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed