फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP businessmen do not remain in misunderstanding, do not vote bonded

गलतफहमी में न रहे भाजपा व्यापारी बंधुआ वोट नहीं

Sat, 18 Dec 2021 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
BJP businessmen do not remain in misunderstanding, do not vote bonded
pradarshan - फोटो : amar ujala
मंडी शुल्क लागू करने के विरोध में दामोदर स्वरूप पार्क में प्रदर्शन
विज्ञापन

कहा- मांगें नहीं मानीं तो व्यापारियों की नाराजगी झेलने को तैयार रहे सरकार
बरेली। उप्र उद्योग व्यापार मंडल मंडी शुल्क लागू किए जाने के विरोध में शुक्रवार को दामोदर स्वरूप पार्क में फिर प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने कहा कि मंडी शुल्क लागू कर सरकार ने उन्हें छलने का काम किया है। भाजपा इस गलतफहमी में न रहे कि व्यापारी उसका बंधुआ वोट बैंक है। उन्हें छलने की कोशिश की गई तो व्यापारियों की नाराजगी ऐतिहासिक परिणाम दिखाएगी।
उप्र उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि सरकार एक तरफ कृषि कानून वापस लेकर किसानों को राहत देना चाह रही है लेकिन दूसरी तरफ मंडी शुल्क दोबारा लागू करके व्यापारियों को छलना चाहती है और सीधे-सीधे भ्रष्टाचार और निरंकुश प्रशासन को बढ़ावा दे रही है।इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह लड़ाई व्यापारियों के स्वाभिमान की लड़ाई है और वे अपने स्वाभिमान की लड़ाई लड़ना जानते हैं। जब तक यह फैसला वापस नहीं लिया जाएगा, व्यापारी आंदोलन करते रहेंगे।
विज्ञापन

दाल मिल एसोसिएशन के वरिष्ठ महामंत्री सुरेश चंद्र जैन ने कहा कि भाजपा सरकार को गलतफ हमी है कि व्यापारी उनका बंधुआ वोट बैंक है। प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव चांदना ने व्यापारियों की एकजुटता की सराहना की। महानगर महामंत्री राजेश जसोरिया ने कहा कि सामान्यत: व्यापारी कारोबार में व्यस्त रहता है लेकिन जब बात उत्पीड़न और आत्मसम्मान की आती है तो उसका संघर्ष सदैव ऐतिहासिक होता है। व्यापारियों ने सुबह 11 बजे से दो घंटे तक प्रदर्शन के बाद एक से दोपहर तीन बजे तक मौन प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष दुर्गेश खटवानी, किराना कमेटी के अध्यक्ष गुलशन सब्बरवाल, त्रिलोकीनाथ गुप्ता, दाल मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहित अग्रवाल, मेंथा आयल एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रसेन गंगवार, लकड़ी एसोसिएशन के अश्वनी शर्मा, गल्ला मंडी के नीरज खंडेलवाल, अवधेश अग्रवाल डब्ब, कैलाश मित्तल, फ्लोर मिल से मोहित एरन समेत अन्य कई ने व्यापारियों को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed