{"_id":"65954e43256cc52be9061465","slug":"bithri-medical-officer-accused-of-asking-for-bribe-in-bareilly-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: 'एक गाड़ी चलवाने के एवज में तीन हजार रुपये प्रतिमाह', चिकित्साधिकारी पर कमीशन मांगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: 'एक गाड़ी चलवाने के एवज में तीन हजार रुपये प्रतिमाह', चिकित्साधिकारी पर कमीशन मांगने का आरोप
Wed, 03 Jan 2024 05:38 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 03 Jan 2024 05:38 PM IST
सार
बिथरी चिकित्साधिकारी पर प्रतिमाह एक वाहन संचालन के बदले तीन हजार रुपये मांगने का आरोप है। इससे संबंधित एक वीडियो भी वायरल हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के बिथरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर कमीशन के खेल का सिलसिला थम नहीं रहा है। बीते दिनों कैंटीन संचालिका के ढाई लाख रुपये बकाया भुगतान के बदले 40 फीसदी कमीशन का आरोप लगा था। वहीं, अब बिथरी चिकित्साधिकारी पर प्रतिमाह एक वाहन संचालन के बदले तीन हजार रुपये मांगने का आरोप है। इससे संबंधित एक वीडियो भी वायरल हुआ है।
विज्ञापन
मंगलवार को वायरल वीडियो बिथरी सीएचसी चिकित्साधिकारी और ठेकेदार का बताया जा रहा है। इसमें ठेकेदार एक लॉग बुक पर हस्ताक्षर न करने की बात चिकित्साधिकारी से कह रहा है। इसी बीच डॉक्टर बताते हैं कि बीते दिनों जब एक गाड़ी ठेके पर चल रही थी तब उन्होंने तीन बिल पर हस्ताक्षर किए थे। हालांकि, उन्होंने प्रकरण पर बाद में सुनवाई की बात कहकर ठेकेदार को बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन
डोहरा निवासी ठेकेदार ओम प्रकाश के वायरल वीडियो में आरोप है कि चिकित्साधिकारी प्रति गाड़ी दस हजार रुपये मांग रहे हैं। आरोप है कि चिकित्साधिकारी सही तरीके से बात नहीं करते। रुपये लिए बगैर बिल पर हस्ताक्षर नहीं करते। मामले में चिकित्साधिकारी डॉ. विवेक से बात की गई तो उन्होंने प्रकरण की जानकारी से इनकार किया है। कहा कि बुधवार को वह ठेकेदार से बात करेंगे।
विज्ञापन