फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bird feather found in the mess food at the hostel of Rohilkhand University students got angry

रुहेलखंड विश्वविद्यालय: छात्रावास में मेस के खाने में निकला चिड़िया का बाल, भड़के छात्रों ने किया प्रदर्शन

Thu, 15 Jan 2026 10:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 15 Jan 2026 10:23 PM IST
सार

रुहेलखंड विश्वविद्यालय के मानसरोवर (पीजी) छात्रावास में मेस के खाने में चिड़िया का बाल निकलने पर छात्र भड़क गए। उन्होंने नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद वीसी आवास के बाहर भी नारेबाजी की। 

विज्ञापन
bird feather found in the mess food at the hostel of Rohilkhand University students got angry
मेस के बाहर जुटे छात्र - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के रुहेलखंड विश्वविद्यालय के मानसरोवर (पीजी) छात्रावास में बृहस्पतिवार को खाने में चिड़िया का पंख निकलने पर जमकर हंगामा हुआ। इससे गुस्साए विद्यार्थी कुलसचिव आवास का घेराव करने पहुंचे, जहां कड़कती ठंड में छात्रों ने नारेबाजी की। सुरक्षाकर्मियों ने कुलपति आवास पर ताला डाल दिया और विद्यार्थियों को अंदर जाने से रोका। 
विज्ञापन


छात्रावास के मेस में बृहस्पतिवार रात विद्यार्थियों को आठ बजे खाने में रायता मिला, जिसमें चिड़िया का पंख निकला। इसे देखते ही छात्र भड़क गए। इसके बाद विद्यार्थियों ने हॉस्टल व मेस के गेट पर ताला डालकर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। यहां से आक्रोशित छात्र कुलपति के आवास की ओर रवाना हुए। जहां पहुंचकर छात्रों ने जमकर नारेबाजी की। सुरक्षाकर्मियों ने कुलपति आवास के गेट पर ताला डालकर छात्रों को बाहर रोक दिया।
विज्ञापन


छात्र बोले- मेस संचालक साफ सफाई का ध्यान नहीं रखता
छात्रों ने बताया कि आए दिन खाने में गंदगी सामने आ रही है। कभी बाल, कभी कीड़ा, कभी तार और अब चिड़िया का पंख खाने में निकल आया है। छात्रों का कहना है कि मेस संचालक खाने में साफ सफाई का ध्यान नहीं रखता। मेस संचालक की शिकायत यदि वार्डन से की जाती है तो वे हम सभी के विभागाध्यक्षों से परीक्षा में बैक लगवाने की धमकी देते हैं। इस पहले भी जब खाने में तार से एक छात्र का मुंह कटा तो विद्यार्थियों ने कुलसचिव का घेराव किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों का कहना है कि कई महीने हो चुके हैं लेकिन सुधार नहीं हो रहा। इसलिए अब कुलपति से वार्ता होगी। जिसके चलते विद्यार्थी कुलपति आवास पर पहुंचे। वहां छात्रों को बताया गया कि कुलपति अंदर नहीं हैं। ये कहकर बाहर से ताला डाल दिया गया। मीडिया प्रभारी अमित सिंह का कहना है कि हॉस्टल में खाने की समस्या को दिखवाया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed