फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bills of millions on BJP and SP in body elections

निकाय चुनाव में भाजपा और सपा पर लाखों के दांव

Sat, 25 Nov 2017 02:30 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Sat, 25 Nov 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
Bills of millions on BJP and SP in body elections
चुनाव
निकाय चुनाव में मेयर सीट पर पार्टियों के घमासान को सटोरिये भी भुना रहे हैं। खास अड्डों पर सटोरिये चुनाव में लाखों के दांव लगवा रहे हैं। भाजपा और सपा के उम्मीदवार टॉप पर हैं। बसपा और कांग्रेस के उम्मीदवार सटोरियों के मुताबिक दौड़ में काफी पीछे हैं। पुलिस भी इस खेल से अंजान नहीं है। एक शिकायत का पीछा करती हुई यूपी 100 पुलिस ने गुुरुवार रात को प्रेमनगर में एक सटोरिये के अड्डे पर दबिश भी दी, लेकिन खबर लीक होने से सटोरिये अड्डा छोड़ गए। 
विज्ञापन

यूपी 100  को डीडीपुरम में गंगाशील अस्पताल के ठीक सामने सड़क पर तीन नंबर के बंगले में चुनाव पर सट्टा लगाने की खबर मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने दबिश भी दी, पर सटोरियों के तार पुलिस विभाग में भी मजबूत निकले। पुलिस पहुंचने से पहले ही उन्होंने अड्डा छोड़ दिया। यहां भले ही सट्टा नहीं पकड़ा जा सका, लेकिन सूत्रों के मुताबिक प्रेमनगर के अलावा, कैंट, सुभाषनगर और किला मेें चुनाव पर सट्टा लगाने वाले सक्रिय हैं।  
विज्ञापन


एक के  बदले दस का भाव 
जानकारी के मुताबिक भाजपा के उम्मीवार को सटोरियों ने 100 रुपये का भाव दिया है, जो मुख्यमंत्री दौरे को देखते हुए और बढ़ता जा रहा है। वहीं सपा उम्मीदवार को सटोरियों ने 50 का भाव दिया था, लेकिन मतदान करीब आने के साथ भाव बढ़कर 65 रुपये पर पहुंच गया है। एक सटोरिये के मुताबिक हारजीत पर खेले जाने वाले सट्टे में एक के बदले 10 का भाव होता है। दांव लगाने वाले को पर्ची मिलती है। आखिरी जैकपॉट वोटिंग के बाद खुलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

---
चुनाव पर सट्टेबाजी की जानकारी मिली है। मुखबिर तंत्र सक्रिय कर दिया गया है। जल्द कुछ गिरफ्तारियां होंगी। - रोहित सिंह सजवाण, एसपी सिटी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed