फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Billboards in prime locations Four times as expensive to

प्राइम लोकेशन में होर्डिंग  लगाना चार गुना महंगा

Mon, 05 Dec 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Mon, 05 Dec 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
Billboards in prime locations Four times as expensive to
Billboards in prime locations Four times as expensive to - फोटो : बरेली, अमर उजाला
शहर के प्राइम लोकेशन में अब होर्डिंग लगाना चार गुना महंगा हो गया है। नगर निगम ने विज्ञापन नियमावली में संशोधन कर दरें बढ़ाई हैं। हालांकि इसे लागू करने के लिए प्रस्ताव बोर्ड में लाया गया था, जहां इसे अगली बैठक के लिए बढ़ा दिया गया है। फिलहाल, इस प्रस्ताव पर अधिकतर पार्षद सहमत दिख रहे हैं। 
विज्ञापन

निगम की विज्ञापन से आय बढ़ाने के लिए विज्ञापन की नियमावली में संशोधन के लिए पार्षदाें की कमेटी बनाई गई थी। इसमें राजेश अग्रवाल, रेहान अली व बबलू खान शामिल रहे। जो नियमावली बनाई गई है उसके मुताबिक शहर की करीब एक हजार विज्ञापन साइट को तीन श्रेणियाें में बांटा गया है। इसके शुल्क में अंतर है। इससे निगम को करीब तीन से चार करोड़ रुपये आय की संभावना है, जबकि इस समय यह आय मात्र 40 से 50 लाख रुपये ही है। हालांकि इसे नगर निगम बोर्ड में लाया गया था, जहां दामाें को एक प्रक्रिया के तहत लागू करने की वकालत नगर आयुक्त कर रहे थे। इसके चलते विवाद बढ़ गया और प्रस्ताव अगली बैठक में लाने का निर्णय हुआ। 
विज्ञापन


अनुबंध खत्म फिर भी मेहरबानी
होर्डिंग एजेंसियों पर मेहरबानी देखिए। 31 मार्च 2016 को अनुबंध खत्म हो गए थे। किसी का भी नवीनीकरण अभी तक नहीं हुआ है। फिर भी एक भी होर्डिंग हटाई नहीं गई है। शहर में 500 से ज्यादा होर्डिंग अवैध तरीके से लगी हैं, जबकि 200 होर्डिंग को प्रचार का आदेश प्राप्त है, लेकिन आज की डेट में नवीनीकरण न होने से ये भी अवैध हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घाटा भी उठा रहा है निगम 
वर्ष 2004 के बाद आई विज्ञापन एजेंसियाें से होर्डिंग का नवीनीकरण कराने पर पांच फीसदी शुल्क बढ़ाकर लिया जाना था। तब से अब तक विज्ञापन रेट कई गुना बढ़ चुके होते हैं, जिससे निगम को लाखाें की कमाई होती है, लेकिन अभी तक रेट वहीं के वहीं हैं। 24 एजेंसी निगम से जुड़ी हैं। इनमें 16 तो 20 साल से हैं। यह अभी भी 180 रुपये से लेकर 375 रुपये स्क्वायर मीटर है। 

ये हैं नए दाम 
श्रेणी        नए        पुराने 
प्रवर        1200    270
मध्यम     900      190
अवर      700        00
(नोट- दाम रुपये प्रतिवर्ग मीटर प्रतिवर्ष के हिसाब से वसूले जाएंगे।)

प्रवर श्रेणी की प्राइम लोकेशन 
एनएच 24 चौपुला से किला पुल
पीलीभीत रोड से डेलापीर, सेलेक्शन टावर
पीलीभीत रोड से रेलवे क्रासिंग
सुख सागर रेस्टोरेंट से शील चौराहे तक 
सेलेक्शन टावर से स्टेडियम रोड 
सैनिक पेट्रोल पंप से एकता नगर
पटेल चौक से घंटाघर 
पटेल चौक से चौकी चौराहा
पटेल चौक से चौपला चौराहा
पटेल चौक से बरेली कालेज
चौकी चौराहा से सर्कि ट हाउस 
चौकी चौराहा से कंपनी बाग 
सेटेलाइट चौराहा से ट्यूलिप ग्रांड 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed