{"_id":"6557c35bc2c543d05b0b58a4","slug":"bike-woman-dies-son-injured-in-collision-with-truck-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-1052-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ट्रक की टक्कर से बाइक महिला की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ट्रक की टक्कर से बाइक महिला की मौत, बेटा घायल
Sat, 18 Nov 2023 01:17 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 18 Nov 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
देवरनियां। रिछा-जहानाबाद रोड पर कुंडरा कोठी के समीप बाइक सवार महिला की ट्रक की टक्कर लगने से मौत हो गई।
प्रेमवती कश्यप (47 वर्ष) पत्नी छोटेलाल ग्राम मीरपुर हेमीपुरा थाना बिलसंडा जिला पीलीभीत अपने बेटे गुड्डू के साथ बाइक से रुद्रपुर (उत्तराखंड) जा रही थीं। रिछा-जहानाबाद रोड पर पीछे से आ रहे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटा दूर जा गिरे। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि महिला ट्रक की चपेट में आ गई थीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घायल गुड्डू का उपचार चली रहा है।
हादसे के बाद दौड़ाए जा रहे ट्रक का पुलिस चौकी कुंडरा कोठी के सिपाही विकास कुमार ने काफी दूर तक पीछा किया। इसकी सूचना पुलिस चौकी चुरैली सहित पुलिस चौकी भुडिया कॉलोनी दी गई। काफी मशक्कत के बाद बहेड़ी थाने की सिरसा चौकी पुलिस ने नदेली गांव के पास से ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया।
लोगों ने की सड़क चौड़ीकरण की मांग
क्षेत्र के डॉ. आरसी गंगवार, रामपाल गोस्वामी, विशाल शर्मा, सूरज शर्मा, पूर्व प्रधान शंकर लाल, प्रधान पंडित ओम शांत शर्मा, निरंजन लाल आदि ने सड़क के चौड़ीकरण की मांग की है। बताया कि कुंडरा कोठी से बालपुर तक डेढ़ किलोमीटर रोड काफी संकरा है। इसलिए यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं। कई लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने इसके लिए जनप्रतिनिधियों की उदासीनता को कारण बताया।