{"_id":"610da5c28ebc3e311b0d2ff1","slug":"bike-rammed-into-tractor-trolley-three-died-on-nainital-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल हाईवे पर हादसा : ट्रैक्टर ट्रॉली में घुसी बाइक, भाई-बहन और मां की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल हाईवे पर हादसा : ट्रैक्टर ट्रॉली में घुसी बाइक, भाई-बहन और मां की मौत
Sat, 07 Aug 2021 02:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, देवरनिया (बरेली)
अमर उजाला नेटवर्क, देवरनिया (बरेली)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 07 Aug 2021 02:42 AM IST
विज्ञापन
Accident
- फोटो : सोशल मीडिया
नैनीताल हाईवे पर देवरनिया के पास तेज रफ्तार बाइक पीछे से ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गई। इस हादसे में बाइक चला रहे युवक के साथ उसकी मां और बहन की भी मौत हो गई। तीनों भोजीपुरा एक हकीम से दवा लेने जा रहे थे।
विज्ञापन
शीशगढ़ के गांव बंजरिया में रहने वाले 18 वर्षीय प्रताप 50 वर्षीय मां चंद्रमुखी और 15 वर्षीय बहन संगीता के साथ शुक्रवार दोपहर भोजीपुरा जा रहे थे जहां उन्हें एक हकीम से संगीता की पथरी की दवा लेनी थी। करीब डेढ़ बजे बाइक हाईवे पर किसान सहकारी चीनी मिल के पास सरिया सीमेंट लेकर सेमीखेड़ा जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से जा घुसी।
विज्ञापन
हादसे में घायल प्रताप, चंद्रमुखी और संगीता को पुलिस ने भोजीपुरा के मेडिकल कॉलेज भेजा जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया जबकि उसका चालक फरार हो गया।
विज्ञापन