{"_id":"682b8c0da923630758068140","slug":"bihar-couple-was-running-a-sex-racket-wife-in-custody-bareilly-news-c-4-lko1064-644264-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बिहार के दंपती चला रहे थे सेक्स रैकेट, पत्नी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बिहार के दंपती चला रहे थे सेक्स रैकेट, पत्नी हिरासत में
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में स्पा के बहाने किराये के मकान में लंबे समय से सेक्स रैकेट चला रहे दंपती बिहार के निवासी हैं। वह चंद कदम दूर स्थित कर्मचारीनगर चौकी पुलिस से सेटिंग व नेताओं की कृपा से धंधा चला रहे थे। पुलिस ने संचालिका बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी सलोनी को हिरासत में ले लिया है। उसके पति नीरज की तलाश की जा रही है। दोनों मुरादाबाद की युवतियों को यहां लाकर धंधा चला रहे थे।
ग्लैक्सी स्पा के नाम से संचालित मसाज पार्लर में काफी समय से देह व्यापार हो रहा था। सीओ तृतीय ने छापामारी की तो चौकी पुलिस को भी अंतिम समय में भनक लगी। अब एसएसपी चौकी पुलिस की गतिविधियों को लेकर जानकारी जुटा रहे हैं। आमतौर पर पुलिस किरायेदारों का सत्यापन करती है, लेकिन इस मामले में पुलिस ने किसी का सत्यापन नहीं किया था। पुलिस अब मकान मालिक के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। उसे भी नामजद किया जा सकता है।
पॉश कॉलोनीमें चल रहा था गंदा काम
पिछले महीने इज्जतनगर क्षेत्र के बन्नूवाल नगर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। अब इसी इलाके में यह दूसरा रैकेट पकड़ा गया है। क्षेत्र के एक सैलून में भी इसी तरह की गतिविधियां देखी गई थीं। पिछले साल पुलिस ने यहां छापा मारा था, लेकिन सेटिंग के चलते सैलून फिर संचालित होने लगा है। ब्यूरो