{"_id":"62c130960f80785ebb38963a","slug":"big-road-accident-in-lakhimpur-kheri-unknown-vehicle-hit-the-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Road Accident: लखीमपुर खीरी में बड़ा सड़क हादसा, बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में मासूम समेत चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Road Accident: लखीमपुर खीरी में बड़ा सड़क हादसा, बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में मासूम समेत चार की मौत
Sun, 03 Jul 2022 04:34 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 03 Jul 2022 04:34 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी जिले में इंदिरा मनोरंजन पार्क के निकट एक बस ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बालक गंभीर घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
Road Accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महेवागंज में रिश्तेदारी से वापस लौट रहे एक बाइक सवार चार लोगों की बस की टक्कर लगने से मौके पर मौत हो गई। सभी मृतक एक ही परिवार के हैं। हादसा रविवार सुबह सदर कोतवाली क्षेत्र में शारदानगर मार्ग पर गंगाबेहेड पुलिया के पास हुआ। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली सदर के धौरहरा निवासी श्रीराम का पुत्र सरवन (23) शनिवार की शाम मां महाराजा देवी (55), भाभी प्रज्ञा देवी (36) और पुत्री लकी (5) के साथ फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के पकरिया में बहन की बीमार सास को देखने गए थे। रविवार सुबह करीब आठ बजे चारों लोग एक बाइक से वापस घर लौट रहे थे।
रविवार को शारदानगर मार्ग पर इंदिरा मनोरंजन पार्क के आगे गंगाबेहेड पुलिया के पास लखीमपुर जा रही मिनी यात्री बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सरवन और उसकी भाभी प्रज्ञा देवी, मां महाराजा देवी, और बेटी लकी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
उधर, एक ही परिवार में हुई चार मौतों की खबर से गांव में मातम है। बस समेत मौके से भाग गया जबकि पुलिस ने पीछा कर बस को बस स्टैंड से कब्जे में ले लिया है। कोतवाल चंद्रशेखर ने बताया कि सड़क हादसे में एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई है। बस को कब्जे में ले लिया गया है। जल्द ही चालक को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।