फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Big Road Accident In Lakhimpur Kheri, Unknown vehicle hit the bike

Lakhimpur Road Accident: लखीमपुर खीरी में बड़ा सड़क हादसा, बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में मासूम समेत चार की मौत

Sun, 03 Jul 2022 04:34 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 03 Jul 2022 04:34 PM IST
सार

 लखीमपुर खीरी जिले में इंदिरा मनोरंजन पार्क के निकट एक बस ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बालक गंभीर घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। 

विज्ञापन
Big Road Accident In Lakhimpur Kheri, Unknown vehicle hit the bike
Road Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महेवागंज में रिश्तेदारी से वापस लौट रहे एक बाइक सवार चार लोगों की बस की टक्कर लगने से मौके पर मौत हो गई। सभी मृतक एक ही परिवार के हैं। हादसा रविवार सुबह सदर कोतवाली क्षेत्र में शारदानगर मार्ग पर गंगाबेहेड पुलिया के पास हुआ। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


कोतवाली सदर के धौरहरा निवासी श्रीराम का पुत्र सरवन (23) शनिवार की शाम मां महाराजा देवी (55), भाभी प्रज्ञा देवी (36) और पुत्री लकी (5) के साथ फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के पकरिया में बहन की बीमार सास को देखने गए थे। रविवार सुबह करीब आठ बजे चारों लोग एक बाइक से वापस घर लौट रहे थे। 
विज्ञापन


रविवार को शारदानगर मार्ग पर इंदिरा मनोरंजन पार्क के आगे गंगाबेहेड पुलिया के पास लखीमपुर जा रही मिनी यात्री बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सरवन और उसकी भाभी प्रज्ञा देवी, मां महाराजा देवी, और बेटी लकी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, एक ही परिवार में हुई चार मौतों की खबर से गांव में मातम है। बस समेत मौके से भाग गया जबकि पुलिस ने पीछा कर बस को बस स्टैंड से कब्जे में ले लिया है। कोतवाल चंद्रशेखर ने बताया कि सड़क हादसे में एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई है। बस को कब्जे में ले लिया गया है। जल्द ही चालक को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed