फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bharat Gaurav tourist train will run for religious places related to Shri Ram

UP: आईआरसीटीसी कराएगा श्रीराम से जुड़े धार्मिक स्थलों के दर्शन, आसान किस्तों में कर सकेंगे किराये का भुगतान

Thu, 01 Feb 2024 08:26 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 01 Feb 2024 08:26 AM IST
सार

ईआरसीटीसी कम खर्च में श्रीराम से जुड़े प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा कराएगा। श्रद्धालुओं को आसान मासिक किस्तों में किराया भुगतान की सुविधा भी दी जाएगी।

विज्ञापन
Bharat Gaurav tourist train will run for religious places related to Shri Ram
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामलला के दर्शन के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने आस्था स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। अब आईआरसीटीसी कम खर्च में श्रीराम से जुड़े प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा कराएगा। श्रद्धालुओं को आसान मासिक किस्तों में किराया भुगतान की सुविधा भी दी जाएगी। श्रीराम से जुड़े उत्तर और दक्षिण भारत के तीर्थ स्थलों के लिए फरवरी में भारत गौरव पर्यटन ट्रेनों की समयसारिणी और किराया पैकेज जारी कर दिया जाएगा। बरेली होते हुए कम से कम दो ट्रेनें गुजरेंगी।

विज्ञापन


अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला के अचल विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। बरेली होकर अयोध्या जाने वाली ट्रेनों में स्लीपर से लेकर एसी श्रेणी तक कन्फर्म टिकट नहीं मिल पा रहे। आईआरसीटीसी ने फरवरी में अलग-अलग तारीखों में अयोध्या के लिए आस्था स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इन ट्रेनों में भी
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में आईआरसीटीसी ने अयोध्या समेत भगवान राम से जुड़े अन्य तीर्थ स्थलों के लिए भारत गौरव ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत गौरव ट्रेनों का संचालन ऑफ सीजन में ही चालू कर दिया जाएगा। सीजन में स्कूल, कॉलेजों और सरकारी कार्यालयों की छुट्टियों के दौरान ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाएगी, ताकि श्रद्धालु परिवार के साथ भगवान श्रीराम से जुड़े धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकें।

श्रद्धालुओं कर रखा जाएगा ख्याल
इन ट्रेनों में श्रद्धालुओं का खास ख्याल रखा जाएगा। यात्रा पैकेज में किराया, खाना, ठहरना और घूमना भी शामिल होगा। इन ट्रेनों में शाकाहारी भोजन मिलेगा। ट्रेन में पूजा व भजन की भी व्यवस्था होगी। जहां ट्रेन नहीं जा सकेगी, उन स्थानों पर श्रद्धालुओं को सड़क मार्ग से ले जाया जाएगा। यात्रा पैकेज में यह किराया भी शामिल रहेगा। ट्रेनों में यात्रियों की सुविधा के लिए गाइड की तैनाती भी की जाएगी।

इन स्थानों पर कर सकेंगे भ्रमण
रामायण सर्किट के तहत श्रद्धालु श्रीराम जन्मभूमि समेत देवी सीता का मायका जनकपुरी, बिहार के सीतामढ़ी, तमिलनाडु के रामेश्वरम, कर्नाटक के हंपी और यूपी के चित्रकूट के दर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed