फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bhamora's gang came to sell smack in the city, three accused arrested

Bareilly News: शहर में स्मैक बेचने आया भमोरा का गिरोह, तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon, 01 Sep 2025 02:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
Bhamora's gang came to sell smack in the city, three accused arrested
बरेली। भमोरा क्षेत्र का तस्कर गिरोह स्मैक की डिलीवरी देने बारादरी इलाके में आया तो पकड़ा गया। कार सवार तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने उनके पास से स्मैक, कार, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किया है। इनका सरगना ग्राहक की तलाश में गया था, इसलिए वह हाथ नही आया।
विज्ञापन

बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि रविवार सुबह दिव्यानी बरातघर के पास कार से आए आरोपी ग्राहकों को डिलीवरी देने की फिराक में खड़े थे। मुखबिर की सूचना पर बारादरी पुलिस ने कार सहित तीन आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम भमोरा के बमियाना गांव निवासी समीर उर्फ जिया, नसीम अली और नवीजान उर्फ नविया बताया। सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव को सूचना देकर मौके पर बुला लिया गया। सीओ के सामने तलाशी ली गई तो तीनों के पास से एक-एक मोबाइल फोन, 105 ग्राम स्मैक व कार बरामद हुई। रिपोर्ट दर्ज कर तीनों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। तीनों ने पुलिस को बताया कि वह स्मैक की डिलीवरी देने आए थे, तभी पकड़े गए।
विज्ञापन

झारखंड से स्मैक मंगाकर बेचता है हफीज
तीनों आरोपियों ने बारादरी पुलिस को बताया कि उनके गिरोह का सरगना भमोरा के बमियाना गांव का हफीज अहमद है। तीनों आरोपी हफीज के साथ झारखंड से स्मैक खरीदकर लाते हैं और यहां बेचकर मोटा मुनाफा कमाते हैं। आज भी हफीज के साथ उसकी कार में सवार होकर ग्राहक को स्मैक की डिलीवरी देने आए थे। हफीज ग्राहक से बात करने चला गया। इसी दौरान वे पकड़ लिए गए। बारादरी थाना पुलिस ने हफीज, उसके साथी समीर, नसीम और नवीजान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस हफीज की तलाश में जुटी है। इससे पहले आरोपी रामपुर में भी स्मैक बेच चुके हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


टेंपो से हो रही थी अफीम तस्करी, आरोपी गिरफ्तार
भमोरा। दूसरे प्रदेशों से अफीम लाकर बेचने के एक आरोपी को पुलिस ने शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके तीन साथी भाग निकले। पुलिस ने टेंपो जब्त कर लिया गया है।

थाना प्रभारी सनी चौधरी ने बताया कि पुलिस टीम बदायूं रोड स्थित रम्पुरा मोड़ पर शनिवार रात वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी एक टेंपो से चार लोग आते दिखे। पुलिस को देखकर टेंपो रोका और तीन लोग अंधेरे में भाग निकले। पुलिस ने देवचरा निवासी विवेक श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास 507 ग्राम अफीम बरामद हुई। उसने बताया कि देवचरा के ही अभिषेक शर्मा व दुर्गेश और बदायूं के भंवरपुर निवासी कृष्ण ठाकुर उसके साथ थे, जो भाग गए। बताया कि चारों लंबे समय से अलग-अलग प्रदेशों से अफीम लाकर टेंपो से क्षेत्र में सप्लाई करते थे, ताकि पुलिस को शक न हो। एसओ ने बताया कि टेंपो सीज कर दिया गया है। तीनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed