फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BEO issued notice to invalid schools

Bareilly News: अमान्य विद्यालयों को बीईओ ने जारी किया नोटिस

Wed, 29 Oct 2025 03:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 03:23 AM IST
विज्ञापन
BEO issued notice to invalid schools
बहेडी/देवरनियां। ब्लॉक दमखोदा में बिना मान्यता और अमान्य कक्षाएं संचालित करने वाले विद्यालयों पर शिक्षा विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। खंड शिक्षा अधिकारी जगदीश कुमार ने मंगलवार को नौ विद्यालयों को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है। साथ ही संचालन बंद न होने पर रिपोर्ट दर्ज कराने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

ब्लाॅक दमखोदा क्षेत्र के कई गांव में बगैर मान्यता के कुछ स्कूलों का संचालन हो रहा है तो कुछ स्कूलों में अमान्य कक्षाएं संचालित हो रही हैं। यही नहीं संबद्धता का खेल शिक्षा विभाग के तमाम कवायद के बावजूद जारी है। लोगों की शिकायतों पर शिक्षा विभाग ने मंगलवार को सख्ती करते हुए डाॅ. भीमराव आंबेडकर पब्लिक स्कूल पिपरा नानकार, इंडियन पब्लिक स्कूल गरगैय्या, डीआरग्लोबल एकेडमी बासबोझ, मदरसा फैजाने उलूम जोखनपुर, एमजीआर देवरनियां, मदरसा अरबिया मदीनातूल मुंडिया जागीर, शिवा पब्लिक स्कूल सिंतरा, ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल चुरैली, गीतांजलि पब्लिक स्कूल गरगय्या के संचालकों को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है। संवाद
विज्ञापन

--
अमान्य विद्यालयों को नोटिस जारी किए गए हैं। सख्ती के साथ कार्रवाई भी होगी।
- जगदीश कुमार, बीईओ दमखोदा ब्लाॅक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed