फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Beginning of Urs of Ala-e-Rasool from Parcham Kushai

Bareilly News: परचम कुशाई से आला-ए-रसूल के उर्स का आगाज

Tue, 22 Oct 2024 06:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 06:57 AM IST
विज्ञापन
Beginning of Urs of Ala-e-Rasool from Parcham Kushai
बरेली। खानकाह वामिकया निशातियां में सोमवार को परचम कुशाई के साथ आला-ए-रसूल के उर्स का आगाज हुआ। दोपहर में बाग अहमद अली तालाब से खानकाह के नायब सज्जादा बदरे तरीकत मौलाना सैयद असलम मियां वामिकी की कयादत में निकाला गया परचमी जुलूस कदीमी रास्तों से होते हुए शाहदाना रोड स्थित खानकाह पहुंचकर संपन्न हुआ।
विज्ञापन

बाग अहमद अली तालाब में सरताज वामिकी, मेराज वामिकी, अशरफ वामिकी, फैजी वामिकी, शालू वामिकी ने असलम मियां वामिकी का इस्तकबाल किया। आजम नगर ख्वाजा चौक में मोहम्मद अकरम कुरैशी, फरहान चिश्ती, कफील कुरैशी, खुर्शीद उल हसन, मेराज साबरी और बांस मंडी के दुकानदारों ने जुलूस का इस्तकबाल किया और दस्तारबंदी की। अकील वारसी, गुलजार, शोएब, नवेद, हाफिज आरिफ, आसिफ, इसरार बेग आदि मौजूद रहे। साहू गोपनीय मार्केट के दुकानदारों ने लंगर तकसीम किया। श्यामगंज में हिंदू-मुस्लिम दुकानदारों ने मिलकर जुलूस का स्वागत किया।
विज्ञापन

खानकाह पर शाम को परचम कुशाई और नजर पेश करने के दुआ की गई। रात में लंगर के बाद महफिल-ए-समा का आयोजन हुआ। देर रात महबूब-ए-इलाही हजरत निजामुद्दीन औलिया के कुल की रस्म अदा की गई। मीडिया प्रभारी शानू अतहर वामिकी जावेद कुरैशी ने बताया कि 23 अक्तूबर को दोपहर एक बजे कुल शरीफ और लंगर-ए-आम होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed