फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Before Karwachauth, buyers came out of the market, there were jams

करवाचौथ से पहले खरीदार निकले बाजार में तो रास्ते हुए जाम

Wed, 04 Nov 2020 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
Before Karwachauth, buyers came out of the market, there were jams
कुतुबखाना में लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। करवाचौथ त्योहार से पहले शहर के बाजार में भीड़ बढ़ी तो जाम जैसे हालात बन गए। बाजार जाने वाले रास्तों पर बेहिसाब वाहन उमड़ने से मुश्किल हालात बने। वहीं, चौपुला पर जाम का असर रेलवे कॉलोनी रोड तक दिखाई दिया। अमर उजाला टीम ने कैमरे के साथ अलग-अलग वक्त में शहर का हाल देखा तो दुश्वारी साफ नजर आई।
विज्ञापन

सिविल लाइंस इलाके में फंसे रहे वाहन

त्योहार से पहले आवाजाही बढ़ी तो सिविल लाइंस इलाके में जाम लग गया। यह स्थिति दोपहर से शाम तक रही। अयूब खां चौराहे से कुतुबखाना रोड और रोडवेज स्टैंड से बरेली कॉलेज रोड पर दिन भर आड़े तिरछे लगे वाहनों ने जाम लगाने का काम किया। कोतवाली पुलिस ने कई बार जाम खुलवाया।
विज्ञापन

कुतुबखाना और बड़ा बाजार में गहमागहमी

यूं तो बाजार की ओर जाने वाली कारें व अन्य वाहन काफी हद तक दिन में रोक दिए गए मगर ई रिक्शा व टेंपो ने फिर फंसाने का काम किया। बाइक व स्कूटी भी आम दिनों से कहीं ज्यादा सड़कों पर थीं। कुतुबखाना व बड़ा बाजार में महिलाओं की खासी भीड़ लगी। इस वजह से यहां दिन भर गहमागहमी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौपुला पर रेंगकर निकले वाहन

चौपुला चौराहे पर मंगलवार को वाहनों की ज्यादा संख्या से जाम लगा। चौपुला चौराहे से चौकी चौराहे और मालगोदाम रोड पर सड़क बनने के बाद भी बीच चौराहे पर काम जारी होने से जाम की समस्या लगातार कायम है। मंगलवार को भी यहां से वाहन रेंगकर निकले।

रेलवे कॉलोनी का रास्ता भी जाम

चौपुला पर वाहनों की बढ़ी तादाद का सीधा असर रेलवे कॉलोनी रोड पर भी दिखाई दिया। यहां मंगलवार को जाम की स्थिति बनी रही। कई ई रिक्शा, ऑटो व कारें जाम में फंसी रहीं। शाम के वक्त सुभाषनगर पुलिया पर जाम के हालात बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed