फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BEd students protest in University over fees

बीएड की फीस पर विश्वविद्यालय में हंगामा

Tue, 06 Feb 2018 08:33 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Tue, 06 Feb 2018 08:33 PM IST
विज्ञापन
BEd students protest in University over fees
MJP Rohilkhand university
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में बीएड विभाग के छात्रों ने ज्यादा फीस लिए जाने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को हंगामा किया। छात्रों का कहना था कि कैंपस को एडेड कैटेगरी में बताया गया था लेकिन पहले तो एडमिशन फीस निजी कॉलेजों के बराबर ली गई, अब परीक्षा फीस भी तीन गुना ली जा रही है। गुस्साए छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक का घेराव कर फीस कम करने की मांग की।
विज्ञापन

काउंसलिंग के समय वेबसाइट पर विश्वविद्यालय कैंपस को एडेड कॉलेज की कैटेगरी में दिखाया गया था। छात्रों ने निजी कॉलेजों से फीस कम होने के चलते यहां प्रवेश ले लिए। पांच हजार काउंसलिंग फीस और बाद में 25 हजार एडमिशन फीस जमा कराई गई।
विज्ञापन

अब परीक्षा फीस की बारी आई तो 1920 की फीस फिर लगा दी गई। इसी बात को लेकर छात्रों में गुस्सा था। एडेड और राजकीय कॉलेजों में बीएड की फीस चार पांच हजार तक ही होती है और उनसे परीक्षा फीस भी अलग से नहीं ली जाती। छात्रों का आरोप था कि विश्वविद्यालय में मोटी फीस लेने के अलावा परीक्षा फीस भी ज्यादा ले ली गई। छात्र प्रिंस सिंह, अभिषेक राय, हिमांशु, सौरभ आदि का कहना था कि अगर पता होता तो यहां प्रवेश नहीं लेते। जब इतनी फीस ही देनी थी तो प्राइवेट कॉलेज में ही प्रवेश लेते। छात्रों कहा कि अगर फीस कम नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे। विश्वविद्यालय छात्रों को भ्रमित न करें और वेबसाइट से एडेड का टैग हटा दें तथा अपनी फीस ओपन करें ताकि छात्र भ्रम में न रहें। वहीं  परीक्षा नियंत्रक महेश कुमार का कहना था कि फीस निर्धारित करना वित्त समिति का कार्य है। उसमें वह कुछ नहीं कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed