{"_id":"5c462ff2bdec22090f3fafee","slug":"bed-entrance-examination-form-will-be-filled-from-february-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 फरवरी से भरे जाएंगे बीएड प्रवेश परीक्षा फॉर्म, मार्च के अंत या अप्रैल में हो सकते हैं इग्जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 फरवरी से भरे जाएंगे बीएड प्रवेश परीक्षा फॉर्म, मार्च के अंत या अप्रैल में हो सकते हैं इग्जाम
Tue, 22 Jan 2019 02:17 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 22 Jan 2019 02:17 AM IST
विज्ञापन
बीएड
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएड प्रवेश परीक्षा फॉर्म दस फरवरी से भरे जाएंगे। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति ने स्टेट कोऑर्डिनेटर और कुछ शिक्षकों के साथ बैठक की और तैयारियों का जायजा लिया। एक सप्ताह के भीतर शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। इतना ही नहीं, पिछले वर्षों की तुलना में इस बार प्रवेश परीक्षा भी जल्दी कराई जाएगी। प्रवेश परीक्षा कराने के लिए एक समन्वय समिति और एक सलाहकार समिति भी बनेगी।
विज्ञापन
बीएड प्रवेश परीक्षा-2019 कराने की जिम्मेदारी रुहेलखंड विश्वविद्यालय को मिली है। पिछले साल 15 फरवरी से आवेदन शुरू हुए थे और 11 अप्रैल में परीक्षा हुई थी। इस बार चुनाव के चलते शेड्यूल बदलेगा। तैयारियों को लेकर कुलपति प्रोफेसर अनिल शुक्ल ने स्टेट कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर बीआर कुकरेती, डॉ. आलोक श्रीवास्तव, डॉ. एसएस बेदी, डॉ. एसके पांडेय के साथ बैठक की। इन्हीं शिक्षकों को समन्वय समिति में शामिल किया जाएगा। एक सलाहकार समिति भी गठित होगी। बीएड एंट्रेंस के शेड्यूल को लेकर मंथन हुआ। दस फरवरी से एक माह तक आवेदन फॉर्म लिए जाएंगे। 25 मार्च तक परीक्षा केंद्र फाइनल करके प्रवेश पत्र जारी हो जाएंगे।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय की प्राथमिकता है कि मार्च आखिर या अप्रैल प्रथम सप्ताह में परीक्षा हो जाए। रिजल्ट और काउंसलिंग चुनाव के बाद कराई जाएगी। एक सप्ताह के भीतर नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। इस बार प्रवेश फॉर्म का स्वरूप भी बदलेगा। इसमें नई आरक्षण नीति यानी आर्थिक आधार पर सवर्ण वर्ग के अभ्यर्थियों को दस फीसदी का आरक्षण मिलेगा। कुलपति प्रोफेसर अनिल शुक्ल का कहना है कि फॉर्म भरने की संभावित तिथि दस फरवरी निर्धारित की है। एक सप्ताह में शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। चुनाव से पहले परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन