{"_id":"62c4a419303ec1634f61453b","slug":"bed-entrance-exam-today-candidates-reach-exam-center-one-hour-before","type":"story","status":"publish","title_hn":"B.Ed Entrance Exam UP : शुरू हुई बीएड प्रवेश परीक्षा, सीसीटीवी कैमरों से हो रही सख्त निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
B.Ed Entrance Exam UP : शुरू हुई बीएड प्रवेश परीक्षा, सीसीटीवी कैमरों से हो रही सख्त निगरानी
Wed, 06 Jul 2022 10:59 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 06 Jul 2022 10:59 AM IST
सार
इस साल भी लाखों की संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। शासन के निर्देशानुसार पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। करीब 1500 से भी अधिक परीक्षा सेंटरों पर अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे हैं।
विज्ञापन
शुरू हुई बीएड प्रवेश परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश बीएड प्रवेश परीक्षा बुधवार यानी आज सुबह 9 बजे से शुरू हो गई है। हर बार की तरह इस साल भी लाखों की संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। शासन के निर्देशानुसार पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। करीब 1500 से भी अधिक परीक्षा सेंटरों पर अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे हैं।
विज्ञापन
सेंटरों पर नकल न हो इसलिए इस बार सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है। परीक्षा दो पारियों में सुबह 9:00 से दोपहर 12:00 तक और दोपहर 2:00 से शाम 5:00 बजे तक चलेगी।
विज्ञापन
आयोजक रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने तैयारी पूरी करने के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले केंद्रों पर पहुंचने को कहा था। उधर, परीक्षा से एक दिन पहले मंगलवार को प्रवेशपत्र डाउनलोड न होने के कारण तमाम अभ्यर्थियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
प्रयागराज के हैं सर्वाधिक अभ्यर्थी
रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए हर जनपद में परीक्षा केंद्र बनाया है। इस बार प्रवेश परीक्षा में सर्वाधिक अभ्यर्थी प्रयागराज के हैं, लिहाजा प्रयागराज में सर्वाधिक 109 केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा वाराणसी में 108, लखनऊ में 61, कानपुर में 50, अयोध्या में 36, आजमगढ़ में 52 केंद्र बनाए गए हैं। बरेली में 30, पीलीभीत में 11, शाहजहांपुर में 14, बदायूं में 11, लखीमपुर खीरी में 18, मुरादाबाद में 33 केंद्र बनाए गए हैं। हर परीक्षा केंद्र पर विश्वविद्यालय के पर्यवेक्षक के अलावा एक व्यवस्थापक और सहायक व्यवस्थापकों की तैनाती की गई है।
ये है परीक्षा का समय
परीक्षा दो पालियों में हो रही है। सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक की पहली पाली में सामान्य ज्ञान एवं भाषा की परीक्षा हो रही है। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। इस पाली में अभिरुचि परीक्षण एवं विषय योग्यता की परीक्षा होगी।