फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BEd entrance exam: ranking may be released till Tuesday night

बीएड प्रवेश परीक्षा: आज रात तक जारी हो सकती है रैंकिंग, मूल्यांकन पर दर्ज कराईं थीं आपत्तियां

Tue, 28 May 2019 04:06 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 28 May 2019 04:06 AM IST
विज्ञापन
BEd entrance exam: ranking may be released till Tuesday night
परीक्षा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

21 मई को बीएड की राज्यस्तरीय प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद मूल्यांकन पर 50 छात्र-छात्राओं ने आपत्तियां दर्ज कराईं। बीएड प्रवेश परीक्षा के राज्य समन्वयक के मुताबिक मूल्यांकन से असहमत परीक्षार्थियों से ग्रीवांस सेल के नंबर पर 23 मई तक आपत्तियां दर्ज कराने को कहा गया था। प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद मंगलवार को रात तक परीक्षार्थियों की रैंकिंग जारी हो सकती है। एक जून को काउंसलिंग प्रस्तावित है।

विज्ञापन


इस बार बीएड की राज्यस्तरीय संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेदारी रुहेलखंड विश्वविद्यालय को दी गई थी। 15 अप्रैल को हुई इस परीक्षा में प्रदेश के 15 जिलों में बने 1,216 परीक्षा केंद्रों पर 5,66,399 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। विश्वविद्यालय ने 15 मई तक रिजल्ट घोषित करने की घोषणा की थी। मगर भारांक सर्टिफिकेट में गड़बड़ी के चलते समय पर रिजल्ट जारी नहीं हो सका। जिसके बाद 21 मई की सुबह रुहेलखंड विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रवेश परीक्षा परिणाम और आंसर शीट जारी कर दी गई।
विज्ञापन


जारी रिजल्ट में रैंकिंग के बजाय परीक्षार्थियों के अंक जारी हुए। मूल्यांकन पर 23 मई तक आपत्तियां मांगी गईं थी। जिस पर करीब 50 छात्र-छात्राओं ने आपत्तियां दर्ज कराईं। मंगलवार को प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण और सत्यापन के बाद रात तक अंकों के हिसाब से रैंकिंग जारी कर दिए जाने की संभावना है। इसके बाद एक जून से काउंसलिंग शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रो. बीआर कुकरेती, राज्य समन्वयक, बीएड प्रवेश परीक्षा ने बताया कि, बीएड प्रवेश परीक्षा के मूल्यांकन में प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण के बाद मंगलवार की देर रात तक रैंकिंग जारी होने की संभावना है। एक जून से बीएड की काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed