{"_id":"625b232d95bf4e2ae21504c9","slug":"bed-entrance-exam-booklet-ready-bareilly-news-bly4817299190","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड प्रवेश परीक्षा की बुकलेट तैयार, जुलाई के प्रथम सप्ताह में परीक्षा संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड प्रवेश परीक्षा की बुकलेट तैयार, जुलाई के प्रथम सप्ताह में परीक्षा संभव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने शनिवार को बीएड प्रवेश परीक्षा की बुकलेट और आवेदन तैयार कर लिए। 18 अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जुलाई के प्रथम सप्ताह में परीक्षा संभव है। शासन की ओर से जारी परीक्षा कार्यक्रम को ही विश्वविद्यालय लागू कर रहा है। सोमवार को विश्वविद्यालय के मुख्य अधिकारियों की बैठक में परीक्षा प्रणाली पर चर्चा होगी।
बीएड प्रवेश परीक्षा में हर साल पांच लाख से अधिक विद्यार्थी हिस्सा लेते हैं। इस बार भी इतने ही आवेदन होने की उम्मीद जताई जा रही है। सूत्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय हर जनपद में परीक्षा के आयोजन की तैयारी कर रहा है। हालांकि पहले से कुछ केंद्र कम हो सकते हैं। विश्वविद्यालय का उद्देश्य है कि विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए अधिक दूरी तय न करनी पड़े। सूत्रों का कहना है कि यदि विश्वविद्यालय को कम आवेदन मिले तो आर्थिक नुकसान भी होगा। शनिवार को बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए बुकलेट और आवेदन का प्रारूप तैयार किया गया। अधिकारियों ने वेबसाइट पर फार्म खोलकर भी देखे ताकि छात्रों को कोई परेशानी न हो।