फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Be careful .. malnourished body is easy victim of diseases

रहें सावधान.. कुपोषित शरीर है बीमारियों का आसान शिकार

Mon, 11 Jan 2021 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Be careful .. malnourished body is easy victim of diseases
आरोग्य मेला का निरीक्षण करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

50 प्राथमिक और 21 नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर लगा मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला
विज्ञापन

5201 मरीजों का किया गया इलाज, 357 गोल्डन कार्ड भी जारी किए

बरेली। ग्रामीण इलाकों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने और योजनाओं की जानकारी देने के लिए करीब 11 माह बाद मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया। जिले के 50 प्राथमिक और 21 नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर 5201 मरीजों का इलाज किया गया। पहली बार आरोग्य मेलों में कु पोषित बच्चों को चिह्नित करने के लिए अलग से काउंटर लगाया गया।
शासन ने अब प्रत्येक रविवार को आरोग्य स्वास्थ्य मेलों के आयोजन का आदेश दिया है। पिछले साल दो फरवरी से 15 मार्च तक मेलों का आयोजन हुआ था। बाद में कोरोना महामारी के चलते मेले स्थगित कर दिए गए। एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक मेले लगे। इनमें टीबी, मलेरिया, डेंगू, दिमागी बुखार, कालाजार, फाइलेरिया जैसी बीमारियों की मौके पर ही जांच की गई। गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव और परिवार नियोजन के बारे में बताया गया। मां और बच्चों के पूर्ण टीकाकरण की भी जानकारी दी गई। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने कुपोषण के प्रति जागरूक किया। कहा, कुपोषण से ही शरीर बीमारी ग्रस्त होता है। टीम ने महिलाओं को बच्चों के खानपान के प्रति जागरूक किया। सभी विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्र में आरोग्य मेलों का उद्घाटन किया। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. राकेश दुबे ने अहिरोला और कुआंटांडा मेले का निरीक्षण किया। जगतपुर स्वास्थ्य केंद्र पर मेले का डीएम नितीश कुमार, एडी हेल्थ डॉ. एसपी अग्रवाल, सीएमओ डॉ. सुधीर गर्ग ने उद्घाटन किया। नोडल अधिकारी डॉ. आरएन गिरि, पीएस आनंद, ऋतु गंगवार आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

कोविड से बचाव के लिए भी तैनात रही टीम

मेले में आने वाली संभावित भीड़ की रोकथाम के लिए विभिन्न केंद्रों पर एनसीसी, एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र के दलों ने सहयोग किया। कोविड प्रोटोकॉल के तहत प्रवेश द्वार पर ही पल्स ऑक्सीमीटर, थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था थी। स्क्रीनिंग और हैंड सैनिटाइज कराने के बाद ही मेले में लोगों को प्रवेश मिला। रोगियों को मास्क भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर भी लगा

अबकी बार मेले में आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर भी लगा। एसआरएम राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. डीके मौर्य के निर्देशन में सिविल लाइंस स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगे शिविर में 52 मरीजों को दवाएं वितरित की गई। यहां पंचकर्म प्रभारी डॉ. शांतुल कुमार गुप्ता, ज्ञानेंद्र, गौरव, शांतनु, अजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed