फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Be alert if the color of skin, eyes, hair fades

Bareilly News: त्वचा, आंख, बालों का फीका पड़े रंग तो हो जाएं सतर्क

Tue, 13 Jun 2023 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Be alert if the color of skin, eyes, hair fades
बरेली। एल्बिनिज्म यानी रंगहीनता ऐसी बीमारी है, जिसमें व्यक्ति के शरीर का कोई अंग या पूरे शरीर का रंग बदल जाता है। यह शरीर के रंग के लिए जिम्मेदार कारक मेलेनिन की कमी से होता है। इसे एल्बिनो कहते हैं। डॉक्टर के मुताबिक एल्बिनो छूने से नहीं फैलता। शुरुआती दौर में इलाज संभव है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के वरिष्ठ त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. त्रिभुवन प्रसाद के मुताबिक रंगहीनता (ऐल्बिनिजम) त्वचा पर पिगमेंट की कमी से होती है। इसमें त्वचा, बाल, आंख का रंग हल्का होने लगता है। कुछ लोगों में मेलेनिन बहुत कम होता है। यह कमी इंसान ही नहीं बल्कि जानवर और पेड़-पौधे में भी हो सकती है। जिसमें पिगमेंट कम होता है, वह पूरी तरह स्वस्थ होते हैं। अगर किसी व्यक्ति में हल्के सफेद दाग शरीर के किसी हिस्से से शुरू हों तो उन्हें चिकित्सक से संपर्क कर इलाज शुरू करना चाहिए, ताकि मेलेनिन की कमी दूर हो सके। शुरुआत में इलाज संभव है, फैलने के बाद इसका कोई इलाज नहीं है।
विज्ञापन


डॉ. प्रसाद के मुताबिक ज्यादातर केस में एब्लिनो की समस्या आंखों से ही शुरू होती है। आंखे भूरी दिखती हैं और कभी-कभी आखें गुलाबी या लाल भी दिख सकती हैं। एक बार जब शरीर के किसी अंग से इसके फैलने की शुरुआत होती है तो इसे रोकना कठिन होता है। इसका कोई बेहतर इलाज उपलब्ध नहीं है। आखों पर ही विशेष प्रभाव होता है, इसलिए आंख और त्वचा की देखभाल करना जरूरी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीमारी के लक्षण
- त्वचा का रंग हल्का होना या बिगड़ना।
- बालों का रंग सफेद या ब्राउन हो जाना।
- आंखों का रंग हल्का नीला, भूरा होना।
- हल्की धूप में आंखों का रंग लाल होना।
- भौहों का रंग बदलना और बढ़ते जाना।

बचाव के उपाय
- आंखों व त्वचा की जांच नियमित कराएं।
- जरूरत हो तो चश्मा लगा लेना चाहिए।
- तेज धूप से बचें।
- सूती कपड़े पहनें।
- 50 से ज्यादा एसपीएफ क्षमता की सनस्क्रीन लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed