फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bdria village of 16 pregnant

भड़रिया गांव में 16 साल की गर्भवती

Wed, 15 Jun 2016 01:55 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Wed, 15 Jun 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
कम उम्र में लड़की का विवाह और गर्भवती होने का एक मामला बिथरीचैनपुर ब्लाक के भड़रिया गांव में सामने आया। पोषण मिशन कार्यक्रम के तहत गोद लिए इस गांव में कुपोषित बच्चों का हाल जानने मंगलवार को यहां पहुंचे सीडीओ शिवसहाय अवस्थी के सामने जब यह गर्भवती आई तो वह भी चौंक गए। चार माह की गर्भवती इस लड़की की उम्र बमुश्किल 16 साल रही होगी, जो गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषाहार के लिए पहुंची थी। सीडीओ ने उससे उम्र और जल्द शादी की वजह पूछी लेकिन वह कुछ नहीं बता सकी। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिका को गांव में कम उम्र में शादी और गर्भवती होने के दुष्परिणामों के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने के निर्देश दिए। इसके अलावा कम उम्र की गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखने को भी कहा। गांव में 43 महिलाएं गर्भवती पाई गईं। 21 बच्चे अतिकुपोषित थे। इन सबका सीडीओ ने अपने सामने वजन कराया लेकिन दो ही बच्चों में सुधार पाया गया। बाकी अतिकुपोषित 19 बच्चों को विशेष रूप से खानपान पर ध्यान देने के निर्देश दिए। बच्चों के अभिभावकों ने पर्याप्त पोषाहार मिलने की बात कही। गर्भवती महिलाओं ने भी नियमित पोषाहार प्राप्त होने की बात बताई। सीडीओ ने कार्यकत्री और सहायिका को आंगनबाड़ी केंद्र की नियमित साफसफाई कराने और रिकार्ड दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के वक्त जिला कार्यक्रम अधिकारी बुद्धि दुबे मिश्रा भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed