फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BDA will take action against banquet halls/baraat ghars which do not provide parking

Bareilly News: पार्किंग न देने वाले बरात घर/बैंक्वट हॉल पर कार्रवाई करेगा बीडीए

Thu, 29 May 2025 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
BDA will take action against banquet halls/baraat ghars which do not provide parking
बरेली। पार्किंग न देने वाले बरात घर/बैंक्वट हॉल पर बीडीए कार्रवाई करेगा। बीडीए के संयुक्त सचिव दीपक कुमार के साथ प्रवर्तन दल ने पीलीभीत बाइपास स्थित बरात घर/बैंक्वट हॉल में पार्किंग की सुविधाओं की स्थिति देखने के लिए निरीक्षण किया। इसमें पाया गया कि पार्किग को लॉन के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन

बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ए बरातघर के संचालकों के साथ बैठक पहले ही कर चुके हैं। अब संयुक्त सचिव ने कार्रवाई की चेतावनी दी है। संयुक्त सचिव का कहना है कि सात दिन में पार्किंग के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए तो संबंधित बरातघर को सीज भी किया जा सकता है। उनके मुताबिक उन्होंने फहम लॉन, फ्लोरा गार्डन, स्काई लार्क, आरिश लॉन, मन्नत लॉन, किंग्स हेरिटेज होटल एंड बैंक्वट हॉल, एलीजियम कृष्णा बैंक्वट हॉल,द-ग्रान्ड विक्रांत होटल एंड लॉन, दिवयानी लॉन, दिशा लॉन, स्पर्श होटल एंड रिसाॅर्ट, गोल्डन फार्म एंड बैंक्वट हॉल, रमा पैलेस, मैफेयर बैंक्वट लॉन, लावणया बैंक्वट लॉन, प्रकाश कांटीनेेंल होटल का निरीक्षण किया। कहीं पर भी पार्किग सुविधा ठीक नहीं मिली। एक सप्ताह में पार्किंग के लिए उचित व्यवस्था नहीं करते हैं तो उप्र नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम-1973 की धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed