{"_id":"60b689968ebc3e5563719c22","slug":"bda-will-develop-ganga-and-narmada-colony-in-the-first-phase-bareilly-news-bly4483192110","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीए पहले चरण में विकसित करेगा गंगा और नर्मदा कॉलोनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीए पहले चरण में विकसित करेगा गंगा और नर्मदा कॉलोनी
विज्ञापन
बीडीए कार्यालय पहुंचे ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामगंगानगर आवासीय योजनाः दोनों कॉलोनियों में बनाए जाएंगे 500 फ्लैट, दूसरे चरण में बनेगी कावेरी कॉलोनी
विज्ञापन
बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) रामगंगा नगर आवासीय योजना में पहले चरण में दो कॉलोनी विकसित करेगा। गंगा और नर्मदा नाम की इन दोनों कॉलोनियों में 500 फ्लैट बनेंगे। बीडीए ने कॉलोनियों का ब्लू प्रिंट और मानचित्र तैयार करा लिया है। दूसरे चरण में कावेरी कॉलोनी विकसित की जाएगी।
बीडीए उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने बताया कि रामगंगानगर आवासीय योजना में तीन कॉलोनियां बसाई जाएंगी। ये बरेली की अब तक की सबसे आधुनिक कॉलोनियां होंगी। इन्हें गंगा, नर्मदा और कावेरी नाम दिया गया है। पहले फेज में गंगा और नर्मदा कॉलोनी को विकसित किया जा रहा है। इनका ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया गया है। मानचित्र भी नोएडा से तैयार करा लिया गया है। कॉलोनियों में 50 फुट चौड़ी सड़कें होंगी। गंगा टॉउनशिप के सामने कॉमर्शियल प्लॉट छोड़ा गया है। यहां मॉल बनाया जाएगा। इसी के सामने 36 हजार वर्ग मीटर में पार्क और तालाब विकसित किया जाएगा। पांच सौ से अधिक प्लॉटों का पंजीकरण हो चुका है। इस प्रोजेक्ट के तहत बीडीए को सौ करोड़ की आय हुई है। तीनों कॉलोनी में 190, 135 और 99 वर्गमीटर के प्लॉट बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।

निधिवन पार्क का निर्माण कार्य शुरू
बीडीए ने रामगंगानगर आवासीय योजना में निधिवन पार्क का निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। यहां 38 हजार वर्ग फुट में पार्क और तालाब का निर्माण होगा। एक तरफ बैडमिंटन कोर्ट होगा। बच्चों का पार्क अलग होगा। बच्चों के खेलने के लिए अलग से एक पार्क तैयार किया जाएगा। इसमें खेलने के लिए तमाम उपकरण उपलब्ध होंगे। पार्क में भरपूर हरियाली रहेगी। बीडीए वीसी ने बताया कि यहां भी मिट्टी भराव का काम शुरू करा दिया गया है। भराव होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन