फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BDA will develop Ganga and Narmada Colony in the first phase

बीडीए पहले चरण में विकसित करेगा गंगा और नर्मदा कॉलोनी

Wed, 02 Jun 2021 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
BDA will develop Ganga and Narmada Colony in the first phase
बीडीए कार्यालय पहुंचे ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

रामगंगानगर आवासीय योजनाः दोनों कॉलोनियों में बनाए जाएंगे 500 फ्लैट, दूसरे चरण में बनेगी कावेरी कॉलोनी

विज्ञापन
बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) रामगंगा नगर आवासीय योजना में पहले चरण में दो कॉलोनी विकसित करेगा। गंगा और नर्मदा नाम की इन दोनों कॉलोनियों में 500 फ्लैट बनेंगे। बीडीए ने कॉलोनियों का ब्लू प्रिंट और मानचित्र तैयार करा लिया है। दूसरे चरण में कावेरी कॉलोनी विकसित की जाएगी।
बीडीए उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने बताया कि रामगंगानगर आवासीय योजना में तीन कॉलोनियां बसाई जाएंगी। ये बरेली की अब तक की सबसे आधुनिक कॉलोनियां होंगी। इन्हें गंगा, नर्मदा और कावेरी नाम दिया गया है। पहले फेज में गंगा और नर्मदा कॉलोनी को विकसित किया जा रहा है। इनका ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया गया है। मानचित्र भी नोएडा से तैयार करा लिया गया है। कॉलोनियों में 50 फुट चौड़ी सड़कें होंगी। गंगा टॉउनशिप के सामने कॉमर्शियल प्लॉट छोड़ा गया है। यहां मॉल बनाया जाएगा। इसी के सामने 36 हजार वर्ग मीटर में पार्क और तालाब विकसित किया जाएगा। पांच सौ से अधिक प्लॉटों का पंजीकरण हो चुका है। इस प्रोजेक्ट के तहत बीडीए को सौ करोड़ की आय हुई है। तीनों कॉलोनी में 190, 135 और 99 वर्गमीटर के प्लॉट बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

निधिवन पार्क का निर्माण कार्य शुरू

बीडीए ने रामगंगानगर आवासीय योजना में निधिवन पार्क का निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। यहां 38 हजार वर्ग फुट में पार्क और तालाब का निर्माण होगा। एक तरफ बैडमिंटन कोर्ट होगा। बच्चों का पार्क अलग होगा। बच्चों के खेलने के लिए अलग से एक पार्क तैयार किया जाएगा। इसमें खेलने के लिए तमाम उपकरण उपलब्ध होंगे। पार्क में भरपूर हरियाली रहेगी। बीडीए वीसी ने बताया कि यहां भी मिट्टी भराव का काम शुरू करा दिया गया है। भराव होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्मारक तोड़कर न बनाई जाए सड़क

बरेली। मंगलवार को बिचपुरी गांव के बुद्धसेन, कृपाल, वेदप्रकाश आदि ग्रामीणों ने बीडीए वीसी से मुलाकात की। कहा, उनके खेत में पिता तथा भाई का स्मारक है। पिता की मृत्यु 1972 और भाई की मृत्यु 1992 में हुई थी। दोनों का खेत में ही अंतिम संस्कार कर स्मारक बना दिया था। एक बिल्डर इन स्मारकों को तुड़वाकर वहां सड़क बनवाना चाहता है। पास में ही आम के बाग में उनका प्राचीन कुआं है। जहां धार्मिक आयोजन होते हैं। खेत के बराबर में एक प्राइवेट कॉलोनी है। आरोप लगाया कि बिल्डर ने स्मारक तुड़वाने के लिए बीडीए के कुछ लोगों से सांठगांठ कर ली है। बीडीए वीसी ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed