{"_id":"6b032a9543a7393a030afa23","slug":"bda-will-develop-a-new-township-spanning-300-hectares-on-shahjahanpur-road-bareilly-news-c-4-bly1015-1012495-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शाहजहांपुर रोड पर 300 हेक्टेयर में नई टाउनशिप विकसित करेगा बीडीए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शाहजहांपुर रोड पर 300 हेक्टेयर में नई टाउनशिप विकसित करेगा बीडीए
विज्ञापन
बरेली। शाहजहांपुर रोड पर 300 हेक्टेयर भूमि पर बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) नई टाउनशिप विकसित करेगा। मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना से इसको पांच चरणों में तैयार किया जाएगा। इसके लिए जमीन की उपलब्धता, आसपास के रास्तों और जरूरी सुविधाओं का आकलन किया जा रहा है। रामगंगानगर, ग्रेटर बरेली, सप्तनाथ ईको सिटी जैसी योजनाओं की तर्ज पर नई टाउनशिप को भी व्यवस्थित तरीके से बसाने की योजना है, ताकि लोगों को घर के साथ जरूरी सुविधाएं भी मिल सकें।
नई टाउनशिप बसाने से पहले प्रस्तावित क्षेत्र का सर्वे कराया जा रहा है। इसमें जमीन की स्थिति, मालिकाना हक, आसपास के गांव, आबादी, खेत व मौजूदा रास्तों की जानकारी जुटाई जाएगी। इसके बाद काश्तकारों को सर्किल रेट से चार गुना मुआवजा देकर भूमि अधिग्रहण किया जाएगा। फिर नक्शा तैयार कर आवासीय भूखंडों, दुकानों, कार्यालयों और दूसरी सुविधाओं के लिए अलग-अलग जगह तय की जाएगी।
नई टाउनशिप में चौड़ी सड़कें, पार्क, आवासीय भूखंड व व्यावसायिक क्षेत्र विकसित किए जाएंगे। लोगों की जरूरत को देखते हुए स्कूल, अस्पताल, बाजार, सामुदायिक केंद्र व खेल मैदान जैसी सुविधाओं के लिए भी जगह रखी जाएगी। सड़कों के किनारे फुटपाथ और बेहतर यातायात व्यवस्था पर भी ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
पांच चरणों में विकसित होगी टाउनशिप
टाउनशिप बसाने के लिए पहले जमीन का सर्वे और उसकी उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। इसके बाद नक्शा तैयार कर भूखंडों का निर्धारण होगा। तीसरे चरण में सड़क, बिजली, पानी, सीवर और जल निकासी की व्यवस्था की जाएगी। फिर पार्क, हरित क्षेत्र, बाजार व दूसरी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। सभी जरूरी काम पूरे होने के बाद भूखंडों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू होगी।
इन बातों का भी रखा जाएगा ध्यान
नई टाउनशिप में जल निकासी, कचरा निस्तारण व हरियाली बढ़ाने और बारिश के पानी को एकत्र करने रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम पर भी ध्यान दिया जाएगा। इससे भविष्य में जलभराव और दूसरी समस्याओं से बचने में मदद मिलेगी। योजना के तहत ऐसा क्षेत्र विकसित करने की तैयारी है, जहां लोगों को घर के आसपास ही रोजमर्रा की जरूरी सुविधाएं मिल सकें।
वर्जन
मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत शाहजहांपुर रोड पर नई टाउनशिप विकसित करने की तैयारी है। इस मार्ग पर पड़ने वाले गांवों को चिह्नित करके भूमि अधिग्रहण कराया जाएगा। इसके बाद टाउनशिप तैयार होगी। - सौम्या पांडेय, उपाध्यक्ष, बीडीए