फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BDA will compensate the accused for the damage caused to its land in Bareilly

Bareilly Firing Case: बवाल के दौरान बीडीए की जमीन का भी हुआ नुकसान, बवालियों से होगी भरपाई

Mon, 24 Jun 2024 06:18 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 24 Jun 2024 06:18 PM IST
सार

बरेली में पीलीभीत-बाइपास के किनारे प्लॉट पर कब्जे को लेकर हुए बवाल से बीडीए की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा है। अब इस नुकसान की भरपाई बवालियों से करने की तैयारी है। बीडीए ने इसकी जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
BDA will compensate the accused for the damage caused to its land in Bareilly
घटनास्थल पर लगा बीडीए का बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में पीलीभीत-बाइपास के किनारे प्लॉट पर कब्जे को लेकर प्रॉपर्टी डीलर राजीव राणा और आदित्य उपाध्याय गुटों ने जमकर बवाल किया था। घटनास्थल से सटी हुई बीडीए (बरेली विकास प्राधिकरण) की जमीन का भी नुकसान हुआ है। अब इसकी बवालियों से भरपाई करने के लिए विकास प्राधिकरण ने भी पैमाइश शुरू कर दी है। बीडीए के अधिकारियों के मुताबिक बाउंड्रीवॉल के अलावा भी काफी नुकसान हुआ है। इसको लेकर ही सोमवार को प्राधिकरण की टीम और तहसील के लेखपालों ने मौका मुआयना किया है।

विज्ञापन


शनिवार सुबह को पीलीभीत बाईपास रोड पर प्लॉट पर कब्जे को लेकर एक घंटे तक ताबड़तोड़ फायरिंग की हुई थी। इसके साथ ही आगजनी भी हुई थी। बुलडोजर से पड़ोस में ही सटी हुई बीडीए के एक प्लॉट की बाउंड्रीवॉल भी तोड़ दी गई थी। 
विज्ञापन


इस पूरे मामले में सोमवार को प्राधिकरण व लेखपालों की टीम मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। इसके साथ ही जमीन की पैमाइश की गई और बीडीए की जमीन पर कितना नुकसान बवालियों ने पहुंचाया है। इसका भी आंकलन लगाया गया है। इस पूरे प्रकरण में बीडीए अब बवाल करने वाले दोनों गुटों से ही इसकी वसूली करने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन को लेकर भी होगी जांच 
दरअसल जिस प्लॉट को लेकर पूरा विवाद खड़ा हुआ है, इसको लेकर कई बातें सामने आई हैं कि विवादित भूमि भी बीडीए की है। ऐसे में अब अधिकारियों ने प्रशासन के आदेश पर विवादित भूमि में बीडीए की कितनी भूमि है इसको लेकर भी जांच शुरू हो गई है। बीडीए ने अपनी पूरी जमीन की पैमाइश कराई है।

बीडीए सचिव योगेंद्र कुमार ने बताया कि इंजीनियर और लेखपाल की टीमों ने जमीन का मौका मुआयना किया है। बवाल के दौरान बाउंड्रीवॉल को भी नुकसान पहुंचा है, इसको लेकर रिपोर्ट बनाई जा रही है। ऐसे में बीडीए का जितना भी नुकसान हुआ होगा, उसकी भरपाई भी बीडीए करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed