{"_id":"61ba424c45591a7a382b9517","slug":"bda-the-construction-of-six-lane-road-is-going-on-at-a-slow-pace-bareilly-news-bly4692731157","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीएः धीमी रफ्तार से चल रहा है सिक्सलेन रोड का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीएः धीमी रफ्तार से चल रहा है सिक्सलेन रोड का निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिवाइडर न बनने पर बीडीए उपाध्यक्ष ने ठेकेदारों पर जताई नाराजगी
रामपुर और शाहजहांपुर रोड समेत कई निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने बुधवार को निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण किया। काम की धीमी गति और सड़कों पर डिवाइडर न बनाने पर ठेकेदाराें को फटकार लगाई। कहा, मजदूरों की संख्या बढ़ाकर तेजी से काम करें। काम की गुणवत्ता में कमी मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बीडीए वीसी जोगिंदर सिंह ने बुधवार को निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण किया। रामपुर रोड शहर की सीमा में अभी तक डिवाइडर बनने का काम शुरू नहीं हो सका है। इस पर ठेकेदार को फटकार लगाई। ठेकेदारों ने अवैध कब्जों की समस्या रखी तो बीडीए वीसी ने कहा कि पुलिस की मदद लेकर जहां भी निर्माण कार्य हो रहा है, वहां से अवैध कब्जे हटवाएं। डेलापीर से पीलीभीत बाईपास बैरियर टू तक हो रहे छह लेन सड़क के निर्माण का निरीक्षण किया। इसके बाद नकटिया नदी से इन्वर्टिस यूनीवर्सिटी तक छह लेन का निर्माण कार्य देखा। रामपुरा रोड मिनी बाईपास से झुमका तिराहे तक चल रहे चार लेन निर्माण और बीसलपुर रोड पर बीडीए की जमीन की बाउंड्रीवाल का निरीक्षण कर तेजी से काम करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सचिव योगेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता आशू मित्तल, सहायक अभियंता आरके चौधरी, प्रमोद कुमार गुप्ता, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।