{"_id":"60dcc5dd8ebc3e3bbc1758ee","slug":"bda-sold-five-hundred-plots-through-lucky-draw-earned-140-crores-bareilly-news-bly4515119100","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीए ने लकी ड्रॉ से बेचे पांच सौ प्लाट, 140 करोड़ की हुई आय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीए ने लकी ड्रॉ से बेचे पांच सौ प्लाट, 140 करोड़ की हुई आय
विज्ञापन
बीडीए के लकी ड्रा में शामिल लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामगंगानगर आवासीय योजना में गंगा और नर्मदा कॉलोनी में किया गया आवंटन
विज्ञापन
बरेली। रामगंगानगर आवासीय योजना में बरेली विकास प्राधिकरण ने गंगा और नर्मदा कॉलोनी में पांच सौ प्लाट की बिक्री की। लकी ड्रॉ के माध्यम से हुई प्लाटों की बिक्री से बीडीए को 140 करोड़ की आय हुई है।
रामगंगानगर आवासीय योजना में बुधवार को बीडीए ने पांच सौ और प्लॉटों की बिक्री कर दी। बीडीए वीसी जोगिंदर सिंह ने बताया कि सभी भूखंडों का आवंटन 23 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से किया गया है। जुलाई में रामगंगानगर आवासीय योजना के तहत ही कावेरी, सरस्वती और साबरमती कॉलोनी में प्लॉटों का पंजीकरण शुरू किया जाएगा। रामगंगानगर में सड़क चौड़ीकरण से लेकर पौधरोपण का काम तेजी से चल रहा है। उम्मीद है कि जिस तरह से लोगों ने रामगंगानगर आवासीय कॉलोनी में रुचि दिखाई है, उससे आगे भी प्लॉटों की बंपर बिक्री होगी।