{"_id":"603e95908ebc3ee64c6c0a19","slug":"bda-notice-to-funcity-and-green-haveli-bareilly-news-bly4391875147","type":"story","status":"publish","title_hn":"फनसिटी और ग्रीन हवेली को बीडीए का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फनसिटी और ग्रीन हवेली को बीडीए का नोटिस
विज्ञापन
बरेली विकास प्राधिकरण।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना मानचित्र पास कराए ग्रीन हवेली के नाम से दो भवनों का कर लिया निर्माण
विज्ञापन
बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण ने मंगलवार शाम फनसिटी और ग्रीन हवेली को नोटिस जारी कर दिया। नोटिस देने की कार्रवाई पैमाइश करने के बाद की गई है। बीडीए के मुताबिक पीलीभीत बाईपास स्थित फनसिटी के भवन का कुछ हिस्सा बिना मानचित्र पास कराए ही कराया गया है। उधर, ग्रीन हवेेली के नाम से बिना मानचित्र पास कराए दो भवन बना लिए गए हैं।
मंगलवार को बीडीए की टीम पैमाइश करने फनसिटी पहुंची। यहां सुरक्षा कर्मियों ने विरोध किया तो टीम ने बीडीए वीसी जोगिंदर सिंह को जानकारी दी। बीडीए वीसी प्रवर्तन दल की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि फ नसिटी के पास जो मानचित्र है, उसके विपरीत वहां निर्माण किया गया है। ग्रीन हवेली के नाम से अभिलेखों में दर्ज भवन का मानचित्र ही नहीं है। जब टीम जमीन की पैमाइश करने के लिए गई तो वहां कुछ लोगों ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। ग्रीन हवेली और उसके ही दूसरे पार्ट में भी एक अवैध भवन बना हुआ है। सभी की रिपोर्ट बना ली गई है। नोटिस की कार्रवाई करने के बाद अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता राजीव दीक्षित, सहायक अभियंता आरके चौधरी आदि मौजूद रहे।