{"_id":"61a7daa15bc651219c0d9e2d","slug":"bda-demolished-the-illegal-colony-being-settled-in-ten-bighas-bareilly-news-bly467821032","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस बीघे में बसाई जा रही अवैध कॉलोनी को बीडीए ने गिराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस बीघे में बसाई जा रही अवैध कॉलोनी को बीडीए ने गिराया
विज्ञापन
कार्रवाई करती बीडीए की टीम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं रोड पर धर्मकांटे के सामने हो रहा था अवैध कॉलोनी का निर्माण
बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण की टीम ने बुधवार को बदायूं रोड पर अवैध कॉलोनी के खिलाफ कार्रवाई की। यहां जुए की पुलिया के निकट धर्मकांटे के सामने अवैध कालोनी के खिलाफ कार्रवाई की।
बीडीए वीसी जोगिंदर सिंह ने बताया कि जुए की पुलिया के निकट धर्मकांटे के सामने अजय पाल यादव व अन्य लोग अवैध कॉलोनी बसा रहे थे। इन लोगों ने दस बीघा जमीन पर कॉलोनी के निर्माण से पहले बाउंड्रीवाल, सड़क, विद्युत पोल का काम करा लिया था। इन लोगों के खिलाफ उप्र नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही की गई। इस मौके पर प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता, आशु मित्तल, सहायक अभियंता अनिल कुमार व अवर अभियंता रमन कुमार, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।