फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bda demolish sp mla petrol pump

पुलिस जांच करती रह गई, बीडीए ने उड़ा दिया शहजिल का पेट्रोल पंप

Fri, 08 Apr 2022 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
bda demolish sp mla petrol pump
बरेली। सीएम योगी आदित्यनाथ के दबाव में न आने और विधानसभा में बंदूकों से गोलियां चलने जैसा विवादित देने के बाद सपा विधायक शहजिल इस्लाम के खिलाफ एफआईआर जरूर दर्ज हुई लेकिन पुलिस के बजाय उनसे इसका हिसाब लिया बीडीए ने और साल भर पुराने आदेश का सहारा लेकर उनके पेट्रोल पंप पर बुलडोजर चला दिया। बीडीए के अफसर अब तक खुद ही इस आदेश को दबाए बैठे थे।
विज्ञापन

शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप पर बृहस्पतिवार को अचानक कार्रवाई हुई। हालांकि इत्तफाक से बीडीए की टीम बुलडोजर लेकर पहुंची, उस वक्त वह पेट्रोल पंप परिसर में बने ऑफिस में ही मौजूद थे। इसके बावजूद कार्रवाई के दौरान वह ऑफिस से बाहर नहीं निकले, बल्कि ऑफिस का गेट अंदर से बंद कर लिया। मीडिया के लोगों ने गेट खुलवाकर उनसे बात करने की भी कोशिश की लेकिन उन्होंने गेट नहीं खोला।
विज्ञापन

बीडीए ने जिस आदेश के तहत बृहस्पतिवार को सपा विधायक के पेट्रोल पंप पर बुलडोजर चलाया, वह पिछले साल 31 मार्च को जारी किया गया था। बीडीए के नोटिस पर यही तारीख दर्ज है। इस नोटिस के मुताबिक 2019 में पेट्रोल पंप के मानचित्र को रद्द किया गया था और उसके बाद उन्हें लगातार नोटिस जारी किए। उन्होंने कोई उचित जवाब नहीं दिया तो 31 मार्च 2021 को पेट्रोल पंप को ध्वस्त करने का आदेश जारी कर दिया गया। इसके साथ एक नोटिस भी दिया गया कि 16 दिन के अंदर वह अपना अवैध निर्माण खुद गिरा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के शासन में शहजिल इस्लाम के विधायक न होने के बावजूद बीडीए के अधिकारियों ने इस आदेश पर कोई कार्रवाई नहीं की। इस दौरान बीडीए ने शहर में अनगिनत अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया लेकिन सपा विधायक के पेट्रोल पंप की ओर नहीं झांका। हाल ही में विवादित बयान दिए जाने के बाद बृहस्पतिवार सुबह अचानक बीडीए की टीम परसाखेड़ा पहुंची और पेट्रोल पंप को गिरा दिया। शहर में आम चर्चा है कि अगर शहजिल इस्लाम की जुबान से बिगड़े बोल न निकलते तो बीडीए के अफसरों से सेटिंग बनी रहती और पेट्रोल पंप न गिरता।
पुलिस के पास अभी शहजिल के भाषण का वीडियो तक नहीं
सपा विधायक शहजिल इस्लाम के खिलाफ रविवार रात हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी अनुज वर्मा की तहरीर पर थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसमें उन पर दो अप्रैल को आकाशपुरम कॉलोनी में पार्टी के जिला उपाध्यक्ष संजीव सक्सेना के आवास पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एवं हिंदू युवा वाहिनी के संरक्षक योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया गया था। इंस्पेक्टर बारादरी नीरज मलिक के मुताबिक इस मामले में अबी जांच चल रही है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके वहां का नक्शा बना लिया गया है। वादी का बयान भी दर्ज कर लिया गया है और उससे संबंधित वीडियो मांगा गया है।
चौथी बार विधायक बने हैं शहजिल
शहजिल इस्लाम ने कैंट सीट से पहला चुनाव 2002 में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर जीता था। उसके बाद वह सपा में शामिल हो गए। 2007 में सपा ने उन्हें भोजीपुरा से प्रत्याशी बनाया जिसमें उन्होंने जीत हासिल की। 2012 पार्टी ने उन्हें फिर टिकट दिया और वह विधायक बने। 2017 में वह चुनाव हार गए। 2022 में सपा ने उन्हें भोजीपुरा से प्रत्याशी बनाया। वह भाजपा के बहोरन लाल मौर्य को हराकर जीते हैं। इत्तफाक की बात है कि बहोरन लाल को हराने में प्रमुख भूमिका अदा करने वाले भाजपा के बागी ब्लॉक प्रमुख योगेश पटेल के बरातघर पर भी बीडीए ने दो दिन पहले बुलडोजर चलाया था।
बीडीए उपाध्यक्ष ने स्वीकारा- पिछले साल ही जारी किया गया था आदेश
बीडीए उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह के मुताबिक शहजिल इस्लाम की ओर से छह जून 2019 को पेट्रोल पंप का मानचित्र ऑनलाइन प्रस्तुत किया गया। इस पर बीडीए ने कुछ आपत्तियां लगाई और उन्हें दूर करने के लिए कहा। इसके साथ मानचित्र को भी रद्द कर दिया गया। इसके बाद बीडीए ने निर्माणकर्ता के खिलाफ 13 जुलाई 2020 को नोटिस जारी कर सुनवाई के लिए 22 जुलाई 2020 की तिथि तय की। निर्माणकर्ता के प्रतिनिधि दानिश उपस्थित होकर मानचित्र दाखिल करने के लिए 15 दिन का समय मांगा। इस पर बीडीए ने अगली तिथि 14 अगस्त 2020 तय कर दी। इस तिथि पर उनके प्रतिनिधि दानिश अधिवक्ता के साथ पेश हुए और मानचित्र के बजाय जवाब दाखिल कर वाद वापसी का अनुरोध किया। बीडीए ने अंतिम अवसर देते हुए 19 अगस्त 2020 की तिथि तय कर दी। 31 मार्च 2021 को अवैध निर्माण ध्वस्त करने के आदेश जारी कर दिए गए। सोलह दिन का मोहलत देते हुए एक नोटिस भी जारी किया गया कि निर्माणकर्ता इस अंतराल में अपना अवैध निर्माण खुद गिरा ले।
लोकायुक्त से बीडीए उपाध्यक्ष की शिकायत
सैदपुर हॉकिन्स निवासी मुख्तियार अहमद पुत्र फैज मोहम्मद ने लोकायुक्त में बीडीए वीसी जोगिंदर सिंह के खिलाफ शिकायत की है। कहा है कि सैदपुर हॉकिन्स में एक निर्माण कार्य बीडीए ने सील किया और बाद में उसकी कंपाउंडिंग कराकर वहां निर्माण होने दिया। शिकायतकर्ता ने नियमों का हवाला देते हुए इसे विकास प्राधिकरण की सीमा से बाहर बताया है और कार्रवाई की मांग की है।

सपा का ट्वीट...द्वेष, अत्याचार, विध्वंस
सपा विधायक शहजिल इस्लाम का पेट्रोल पंप गिराए जाने पर सपा विधायक शहजिल इस्लाम ने तो कोई बयान नहीं दिया लेकिन पेट्रोल पंप गिराते हुए एक वीडियो के साथ समाजवादी पार्टी के लखनऊ कार्यालय से ट्वीट किया गया है। ट्वीट करते हुए लिखा है ‘द्वेष, अत्याचार, विध्वंस ! यूपी में लोकतांत्रिक व्यवस्था को ध्वस्त करने की ये तस्वीर है। लोकतंत्र की सीरियल किलर बीजेपी विपक्षियों पर बदले की भावना से सत्ता का बुलडोजर चला रही है। भोजीपुरा से सपा एमएलए शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप पर बीडीए द्वारा ध्वस्तीकरण घोर निदंनीय!’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed