फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BDA

बीडीए ने चार कॉलोनी पर चलाई जेसीबी

Mon, 09 Nov 2020 11:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
BDA
बरेली। बीडीए ने सोमवार को शहर की चार कॉलोनियों में अवैध निर्माण ध्वस्त करने की कार्रवाई की। इससे कॉलोनी विकसित कर रहे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

बीडीए उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने बताया कि सौफुटा रोड स्थित बन्नूवाल नगर में 10 बीघा भूमि पर कॉलोनी विकसित करने के लिए सड़क निर्माण कराया जा रहा था। इसी तरह आकाशवाणी, दूरदर्शन केंद्र परिसर के सामने बिजली स्टेशन के पीछे 15 बीघा भूमि पर सड़कों का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। बदायूं रोड पर करगैना करेली में भी 20 बीघा जमीन पर सड़कों और नाली का निर्माण हो रहा था। यहां भी कॉलोनी बसाने की भी तैयारी चल रही है। बीडीए टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी अवैध निर्माण ध्वस्त करा दिए। साथ ही संबंधित लोगों को नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed