फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BDA

बगैर नक्शा बनाए जा रहे 12 फ्लैट ध्वस्त

Fri, 20 Sep 2019 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
BDA
बरेली। तुला शेरपुर लकड़ी की टाल के पास अवैध रूप से बन रहे 12 फ्लैट को बीडीए की टीम ने ध्वस्त कर दिया। बीडीए ने पिछले साल 17 दिसंबर को नोटिस जारी कर बिल्डर को निर्माण रोकने के आदेश दिए थे। सील करने की कार्रवाई के बावजूद इन भवनों का निर्माण कार्य नहीं रुका। इस पर बृहस्पतिवार को बीडीए की टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी से निर्माणाधीन भवनों को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन

बीडीए के अधिकारियों के पास यह मामला पहुंचा था कि बिल्डर वीरभान गुप्ता और मोहित गुप्ता नक्शा पास कराए बगैर तुला शेरपुर लकड़ी की टाल के पास दर्जनभर फ्लैट का निर्माण करा रहे हैं। इन भवनों का निर्माण रोकने के लिए बीडीए ने इज्जतनगर थाना पुलिस को भी सूचना दी थी। बीडीए के अधिकारियों को कहना है कि नोटिस देने के बावजूद बिल्डरों ने निर्माण कार्य नहीं रोका तो दो जनवरी को निर्माण स्थल को सील कर दिया गया। अफसरों का कहना है कि इस कार्रवाई के बावजूद भवन निर्माण कराने वालों ने निर्माण कार्य जारी रखा। इस पर बीडीए ने 12 मार्च को इज्जतनगर थाने में निर्माणकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई थी। कानूनी कार्रवाई के बावजूद इन भवनों की बिक्री करने की कोशिश की गई। इस पर नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 की विभिन्न धाराओं का उल्लंघन मानते हुए बीडीए ने अनाधिकृत निर्माण को ध्वस्त कराने के आदेश जारी कर दिए। इसी क्रम में बीडीए की टीम ने बृहस्पतिवार को पर्याप्त पुलिस बल और पीएसी के साथ मौके पर पहुंची जेसीबी से निर्माणाधीन भवनों को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed