{"_id":"6a3c3414b36d48760702b799","slug":"battered-the-body-until-it-was-bloodied-through-ritual-flagellation-with-chains-bareilly-news-c-4-bly1053-912380-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जंजीरी मातम से जिस्म किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जंजीरी मातम से जिस्म किया लहूलुहान
Thu, 25 Jun 2026 01:16 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 25 Jun 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शिया समुदाय की ओर से बुधवार को ऐतिहासिक जरीदों का जुलूस अलम निकाला गया। इसमें अजादारों ने सीनाजनी, छुरियों और जंजीरों का मातम कर शहीदाने कर्बला को खिराजे अकीदत पेश की। नौहाख्वानी के बीच या हुसैन या अब्बास की सदाएं बुलंद होती रहीं।
आठवीं मुहर्रम पर हजरत इमाम हुसैन के भाई हजरत अब्बास की शहादत को याद कर जरीदों का जुलूस फतेह अलीशाह काला इमामबाड़ा से मौलाना समर हैदर आब्दी की अगुवाई में निकला गया। यह किला से शबाब हैदर, इंतेसाब हैदर नकवी, नायब हैदर और मरहूम सरकार जैदी के इमामबाड़े पहुंचा, जहां अंजुमनों ने नौहाख्वानी की।
इसके बाद जुलूस बाजार संदल खां से होते हुए कई घरों और इमामबाड़ों पर रुका। जामा मस्जिद रोड इंग्लिशगंज में मौलाना सिब्ते हैदर जैदी ने तकरीर की। फिर जुलूस चिड़ीमार कुआं, जखीरा के इमामबाड़ा शबाब हुसैन जैदी, जसोली होता हुआ इमामबाड़ा फतेह निशान पहुंचा। वहां नौहख्वानी के बाद कुमार टॉकीज के निकट स्थित जज साहब के इमामबाड़ा पहुंचा।
विज्ञापन
यहां अंजुमन शमशीर-ए-हैदरी, ऑल इंडिया गुलदस्ता-ए-हैदरी ने नौहाख्वानी की। कुमार टॉकीज पर अंजुमन ऑल इंडिया गुलदस्ता-ए-हैदरी, और शमशीर ए हैदरी ने जंजीर का मातम कर जिस्म को लहुलुहान किया। यहां से जिला अस्पताल रोड, कुतुबखाना मंडी, गली मनिहारान, इमामबाड़ा सैयद हसनैन, गंदा नाला रोड, गढ़ैया, दीवानखाना, मुबारक महल होते हुआ देर रात इमामबाड़ा फतेह अली शाह पहुंचकर समाप्त हुआ।