फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Barelvi Muslims protested against the persecution of Hindus in Bangladesh

UP News: बांग्लादेश में हिंदुओं के उत्पीड़न का विरोध, बरेली में मुस्लिम जमात ने किया प्रदर्शन

Tue, 03 Dec 2024 08:40 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 03 Dec 2024 08:40 PM IST
सार

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात ने बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं के उत्पीड़न का विरोध किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
Barelvi Muslims protested against the persecution of Hindus in Bangladesh
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते मौलाना शहाबुद्दीन रजवी व समर्थक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांग्लादेश में हिंदुओं के उत्पीड़न के विरोध में तमाम हिंदू संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात ने भी बांग्लादेश में हिंदुओं के उत्पीड़न का विरोध किया है। बरेली में मुस्लिम जमात के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। 

विज्ञापन


संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने वहां के हालात पर खेद जताते हुए कहा कि अगस्त में हुए तख्ता पलट के बाद वहां की शासन-सत्ता कट्टरपंथियों के हाथ में आ गई है। तभी से वहां के अल्पसंख्यक हिंदुओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने ज्ञापन के जरिये अनुरोध किया है कि बांग्लादेश के हालात से निपटने के लिए जल्द से जल्द कदम उठाए जाएं। वहां की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस पर दबाव बनाया जाए कि वह अल्पसंख्यकों की सुरक्षा करें। 
विज्ञापन


मौलाना ने मांग की है कि जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनको रिहा किया जाए। वहां के अल्पसंख्यकों पर अत्याचार के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र में प्रस्ताव लाएं और बांग्लादेश की हुकूमत को घुटने टेकने पर मजबूर किया जाए। ज्ञापन देने वालों में हाफिज अब्दुल वाहिद नूरी, मौलाना फारूक, शाहिद रजवी, वसीम मियां, रशीद खां आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed