फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly's talents are shining in the country and the world: Jitin Prasad

देश-दुनिया में चमक बिखेर रहीं बरेली की प्रतिभाएं : जितिन प्रसाद

Sun, 28 Jul 2024 05:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
Bareilly's talents are shining in the country and the world: Jitin Prasad
बरेली। शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, अनुसंधान, हस्तशिल्प सहित अन्य सभी क्षेत्रों में बरेली की प्रतिभाएं देश-दुनिया में नाम रोशन कर रही हैं। यह सुखद पल है कि इन प्रतिभाओं काे सम्मानित करने का मुझे मौका मिला। प्रतिभाओं को निखारने में जो संभव होगा, वह करने के लिए मैं तैयार हूं। नैनीताल रोड स्थित होटल द ग्रैंड निरवाना में शनिवार को आयोजित बरेली उदय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में वाणिज्य और उद्योग, इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री एवं पीलीभीत सांसद जितिन प्रसाद ने ये बातें कहीं।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्य मंत्री ने समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए बरेली की हस्तियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि रुहेलखंड क्षेत्र की प्रतिभाएं विश्वभर में अपनी चमक बिखेर रही हैं। इन हस्तियों से मिलाने के लिए अमर उजाला ने जो पहल की है, इसके लिए बधाई देता हूं। देश अब बदल रहा है। अलग-अलग राजनीतिक दलों की विचारधाराएं अलग-अलग हो सकती हैं, लेकिन राजनीति से उठकर देश के लिए काम करना है। आपसी मतभेद भुलाकर देश के उत्थान में सहयोग करें तो भारत का नाम स्वर्णाक्षरों में दर्ज होगा।
विज्ञापन


भविष्य सेनाओं का नहीं, बल्कि साइबर स्पेस का
केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि भविष्य साइबर स्पेस का है। दुनिया में किसी भी देश का प्रभाव अब सेनाओं से नहीं आंका जाएगा। साइबर स्पेस में जिसकी जितनी भागीदारी होगी, वह देश उतना की शक्तिशाली माना जाएगा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक निरक्षर लोगों तक पहुंचेगी। चिकित्सा, अनुसंधान, उद्योगों में एआई का योगदान होगा। इसकी शुरुआत हो चुकी है। ऐसे तकनीक विकसित हो रही है कि मरीज की सर्जरी होगी और उसे पता भी नहीं चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में कौशल बेशुमार, प्रोत्साहन से तराश रहे
जितिन प्रसाद ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में जल्द बूम आएगा। देश मोबाइल फोन मैन्युफैक्चरिंग का हब बन चुका है। अमेरिका की कंपनी एप्पल के स्मार्टफोन भारत में बन रहे हैं। हालांकि, अभी ये कंपनियां दक्षिण भारत में हैं। उन्हें उत्तर भारत की ओर लाने का प्रयास हो रहा है। देश में कौशल की कमी नहीं। डबल इंजन की सरकार समाज की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने देश को दुनिया के फलक पर चमकाने के लिए सभी से मिलकर कार्य करने की अपील की, ताकि आने वाली पीढ़ियां सशक्त और विकसित बन सकें।

सीबीगंज स्थित आईटी पार्क से संवरेगा बरेली
इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री ने कहा कि बरेली के सीबीगंज में आईटी पार्क का निर्माण चल रहा है। इसके पूरा होनेे के बाद देश की नामचीन सॉफ्टवेयर कंपनियां यहां आएंगी। इससे बरेली की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। रोजगार के अवसर पैदा होंगे और युवाओं का प्रवास थमेगा। बता दें कि, बंद पड़ी आईटीआर फैक्टरी की दो एकड़ भूमि पर आईटी पार्क निर्माणाधीन है। सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया को निर्माण का जिम्मा मिला है। ब्यूरो
---
प्रतिभाओं को मिलता है प्रोत्साहन
समाज में विशेष योगदान के लिए सम्मानित किए जाने वाले सभी लोगों का अभिनंदन करता हूं। बरेली व उसके पास के क्षेत्रों में समाजसेवा कर लोगों को सहूलियत देने वाले लोगों से अन्य लोगों को प्रेरणा लेनी की जरूरत है। ऐसे कार्यक्रमों से लोगों की प्रतिभाएं निखरती हैं। उत्कृष्ट कार्य कर लोगों को समाज से जुड़ने की जरूरत है। इससे हमारा देश विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर होगा। - डॉ. अरुण कुमार, वनमंत्री

ऐसे कार्यक्रमों से प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलता है। दूसरे लोग भी उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रेरित होते है। लोगों में समाजसेवा का जज्बा लाने के लिए ऐसे कार्यक्रमों की जरूरत है। मैं यहां सम्मानित होने वाले सभी लोगों को बधाई देता हूं। भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, सुभाष चंद्र बोस ने अपने आपको को देश के लिए कुर्बान कर दिया। लोग समाजसेवा करते हुए देश को बुलंदियों पर ले जाएं। - डॉ. अरविंद गोयल, उद्यमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed