फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Zone ADG Ramit Sharma awarded President Distinguished Service Medal

गणतंत्र दिवस: एडीजी रमित शर्मा को राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक, एसटीएफ एएसपी समेत सात को प्रशंसा चिह्न

Sun, 26 Jan 2025 07:49 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 26 Jan 2025 07:49 AM IST
सार

बरेली जोन के एडीजी रमित शर्मा को राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। वहीं दोहरे एनकाउंटर में इंस्पेक्टर गीतेश कपिल व टीम को वीरता पदक मिलेगा। एसटीएफ एएसपी समेत सात को प्रशंसा चिह्न से नवाजा गया है। 

विज्ञापन
Bareilly Zone ADG Ramit Sharma awarded President Distinguished Service Medal
बरेली जोन के एडीजी रमित शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गणतंत्र दिवस के अवसर पर एडीजी जोन रमित शर्मा को राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक प्रदान करने की घोषणा की गई है। दिल्ली से पदक आने के बाद वरिष्ठ अधिकारी उन्हें सम्मानित करेंगे।

विज्ञापन


1999 बैच के आईपीएस रमित शर्मा फिलहाल बरेली जोन के एडीजी हैं। वह प्रदेश के कई जिलों व शहरों में अलग-अलग पदों पर रह चुके हैं। करीब 25 साल की पुलिस सेवा में उनके उल्लेखनीय कार्यों और उत्कृष्ट नेतृत्व को देखकर उन्हें इस वर्ष राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक देने की घोषणा की गई है। 
विज्ञापन


प्रयागराज में पुलिस कमिश्नर रहते हुए उन्हें गृह मंत्रालय के विशिष्ट पदक से सम्मानित किया जा चुका है। उनकी प्रयागराज तैनाती के दौरान ही माफिया अतीक अहमद व उसके भाई पूर्व विधायक अशरफ के साम्राज्य को नेस्तनाबूद किया गया था। रमित शर्मा साफ छवि और अनुशासन के लिए चर्चित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

दोहरे एनकाउंटर में इंस्पेक्टर गीतेश कपिल व टीम को वीरता पदक
एडीजी जोन कार्यालय में तैनात इंस्पेक्टर गीतेश कपिल को बड़ा बाइपास पर अहलादपुर में हुए दोहरे एनकाउंटर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए राष्ट्रपति वीरता पदक प्रदान किया गया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में लूट के बाद इज्जतनगर थाना क्षेत्र में यह एनकाउंटर किया गया था, तब गीतेश कपिल सदर कोतवाल थे। तत्कालीन एसपी अशोक मीणा, सीओ कुलदीप कुमार और सिपाही प्रवीण अहलावत भी शामिल थे। इन सभी को यह अवार्ड मिलेगा। बाकी लोग अलग-अलग जिलों में तैनात हैं।

एसटीएफ एएसपी समेत सात को प्रशंसा चिह्न
स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) बरेली इकाई के एएसपी अब्दुल कादिर को पुलिस महानिदेशक के स्वर्ण पदक (प्रशंसा चिह्न) से नवाजा गया है। उनकी टीम के सात लोगों को यह अवार्ड मिला है। इनमें इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह को हीरक पदक, संदीप कुमार को स्वर्ण पदक, मुख्य आरक्षी शिवओम पाठक, कुशांक, हरिओम सिंह और धर्मेंद्र कुमार को रजत पदक दिया गया है। मुख्य आरक्षी रामजी लाल को सेवा अभिलेख के आधार पर उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न और हरिओम सिंह को शौर्य के आधार पर उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न दिया गया है।

इन पुलिसकर्मियों को भी मिलेगा सम्मान
पुलिस महानिदेशक की ओर से आंवला थाना प्रभारी कुंवर बहादुर सिंह, दरोगा अनिल कुमार सिंह और बारादरी थाने में तैनात सिपाही बलवेंद्र सिंह को प्रशंसा चिह्न ''सिल्वर'' दिया गया है। दरोगा चिंतामणि पांडेय को ''उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न'', दरोगा शिव सिंह, मुख्य आरक्षी मुकेश कुमार, रामकुमार शर्मा और राकेश कुमार को सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न से सम्मानित किया गया है। इधर, जिला जेल के वार्डर मोहम्मद अल्तमश और सतीश कुमार पाल समेत कारापाल संजय कुमार सिंह को भी प्रशंसा चिह्न दिया जाएगा।

भव्य होगी गणतंत्र दिवस परेड
गणतंत्र दिवस की परेड के लिए इस बार पुलिस लाइन में भव्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं। लगभग 2000 आमंत्रण पत्र भेजे गए हैं। प्रत्येक थाने से 70 प्रतिष्ठित व संभ्रांत लोगों को कार्ड भेजकर बुलाया गया है। एडीजी, आईजी भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। इसी कार्यक्रम के दौरान शासन से मिले अवार्ड पुलिसकर्मियों को सौंपे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed