सत्ता का संग्राम: बरेली के युवा बोले- मिले रोजगार... सस्ती हो शिक्षा और स्वास्थ्य, पेपर लीक पर लगे लगाम
बरेली के युवा मतदाताओं से अमर उजाला ने बातचीत की। युवाओं ने कहा कि सरकार को रोजगार-शिक्षा और स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। परीक्षाओं को लेकर ऐसी नीति बनाई जानी चाहिए, जिससे समय पर परीक्षा, इंटरव्यू और नियुक्ति पत्र मिल सकें। पेपर लीक रोकने के लिए ठोस नीति बननी चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमर उजाला का चुनावी रथ सत्ता का संग्राम शनिवार को बरेली पहुंचा। सुबह के समय चाय पर चर्चा के दौरान लोगों से शहर का मिजाज जाना। दोपहर में युवाओं से बातचीत कर उनके मुद्दे जाने। बरेली कॉलेज में चुनावी चर्चा में युवाओं ने बेबाकी से अपनी राय रखी। रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य समेत कई मुद्दों को उठाया। बरेली कॉलेज का केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाए जाने की मांग का मुद्दा भी उठा। छात्रा अवनी ने कहा कि आज सुरक्षा का वातावरण बना है। छात्राएं और महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं।
फैज ने कहा कि युवा बीए, बीकॉम और एमकॉम करने के बाद भी बेरोजगार घूम रहे हैं। सबको रोजगार मिलना चाहिए। स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना चाहिए। सरकार की तरफ से आयुष्मान कार्ड तो बनवाए गए हैं, लेकिन जब कार्ड धारक निजी अस्पताल में इलाज के लिए जाते हैं, तो उन्हें कई समस्याएं होती हैं। महंगाई बहुत जाता है, कम होनी चाहिए।
अविनाश मिश्रा ने कहा कि युवा पार्टी से अधिक प्रत्याशी को महत्व दें। वह यह सोचकर वोट दें कि ये प्रत्याशी क्षेत्र में और हमारे लिए क्या काम करेंगे। वही सरकार बनाने में योगदान दें, जो युवाओं के बारे में सोचती हो। क्योंकि आज की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है। जो भी सरकार बने, वो युवाओं के लिए रोजगार उपलब्ध कराए ताकि भविष्य सुधर सके। शिक्षा व्यवस्था में भी सुधार होना चाहिए।
छात्र नेता अजमल अंसारी ने अग्निवीर योजना पर सवाल उठाए। कहा कि सरकार पांच-पांच साल के लिए नौकरी दे रही है। स्कूल-कॉलेजों ने फीस चार गुना कर दी गई है। विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति भी भरपूर नहीं मिल रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.